✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

छपरा में द्रौपदी मुर्मू को अनोखे अंदाज में किया गया सम्मानित, सैंड आर्टिस्ट ने बनाया सैंड आर्ट

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:13:49 PM

छपरा(CHHAPRA): देश की पंद्रहवी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में समस्त देशवासी पलके बिछाए बैठे हुए हैं. शपथ लेते ही देश की बागडोर दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष के हाथों में हो जायेगी. देश में उत्साह का माहौल है और लोग अपने-अपने तरीके से देश की अगली राष्ट्रपति का स्वागत, नंदन और अभिनंदन कर रहे हैं. छपरा में भी द्रौपदी मुर्मू का अनोखे अंदाज में सम्मान और स्वागत किया गया. छपरा के सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने द्रौपदी मुर्मू का सैंड आर्ट के द्वारा अभिनंदन किया है.

गरीब और पिछड़े लोगों को मिलेगी ताकत

सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन ने गरीब पिछड़े इलाकों के निवासियों के संघर्ष को नई ताकत प्रदान किया है. जहां शिक्षित होना भी एक बड़ा उपलब्धि माना जाता हो, उस इलाके से एक महिला का देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होते देख समाज मे नई ऊर्जा का संचार हुआ है. छपरा के सटे सरयू नदी के दियारा इलाके में मनमोहक सैंड आर्ट के द्वारा द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने का यह तरीका सबको पसंद आ रहा है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.