✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

DPO और शिक्षक 20 हजार घूस लेते धराए, जांच कमेटी गठन के नाम पर मांग रहे थे पैसे, निगरानी विभाग की टीम ने ऐसे दबोचा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:53:44 AM

TNP DESK- झारखंड की तरह बिहार में भी  भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टॉलेरेंस की बात कहती है.  निगरानी विभाग भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग घूसखोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले का है. जहां निगरानी विभाग ने एक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) और एक शिक्षक को घूस लेते गिरफ्तार किया है. 

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. सोमवार को हिलसा के महंत विद्यानंदन इंटर कॉलेज में कमेटी गठन की प्रक्रिया चल रही थी. इसी को लेकर शिक्षक संजय कुमार और डीपीओ अनिल कुमार एक व्यक्ति से 20 हजार रुपए घूस मांग रहे थे. पीड़ित व्यक्ति ने घूस देने के बजाय इस मामले की शिकायत निगरानी विभाग से की कि उनसे रुपये की मांग की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जांच शुरू की. जांच में मामला सच पाया गया जिसके बाद सोमवार को जैसे ही आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया गया.गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम दोनों को पटना ले गई.  जहां निगरानी थाना में पूछताछ की जाएगी.

Tags:Bihar newsनालंदा newsBihar breaking newsDPO and teacher caught taking bribeBihar news todayvigilance department team caught DPOTrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.