✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दहेज के कुचक्र ने ले ली बेटी की जान, सास गिरफ्तार, बाकी फरार   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:36:58 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ): सोनी पांच महीने पहले अपने पिता के घर से डोली में विदा हुई थी. वह चार माह की गर्भवती थी. मां बननेवाली थी. मगर उसे नहीं पता था कि जिसने सिंदूर से उसकी मांग सजाई. वहीं उसे मार डालेगा. जिस आंगन में वह डोली से जा रही है, उसी आंगन से पांच महीने बाद उसकी लाश अर्थी पर आएगी. दहेज के कूचक्र ने इस बेटी की जान ले ली.  

सास गिरफ्तार, बाकी फरार  

दरअसल, गोपालगंज के जादोपुर थाने के बाबू विशुनपुर गांव निवासी दूधनाथ साह की पुत्री सोनी देवी की शादी 9 मई 2022 को नगर थाने के कोन्हवा गांव निवासी राधेश्याम साह के पुत्र बिजेंद्र साह के साथ हुई थी. परिवार ने हैसियत के मुताबिक सामान और शादी के खर्च के लिए नगद पैसे भी दिए थे. लेकिन, दहेज रूपी दानवों ने दहेज के डेढ़ लाख रुपए और नगद की मांग को लेकर सोनी को प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू कर दिया. सोनी मायके में बात ना करे, इसके लिए उसका मोबाइल फोन तक छिनकर रख लिया गया. इस बीच 4 अक्टूबर की रात 12 बजे सोनी के पति बिजेंद्र साह ने ससुराल फोन कर सोनी की हत्या की खबर दी. उसके बाद सभी फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी सास तीजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

दहेज दानवों को मिले सजा

सोनी कोई पहली बेटी या बहू नहीं है, जिसकी कागज के चंद टुकड़ों के लिए गला घोंट दिया गया हो. ऐसी कई बेटियां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहीं हैं और दहेज दानव उनका गला घोंट रहे हैं. ऐसे में दहेज रूपी दानवों को सजा देने की जरूरत है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.