✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयांओं को डबल खुशी! इस बार खाते में आएंगे 5000 हज़ार रुपये, एक साथ मिलेगा दो किश्तों का लाभ

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 12:23:28 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की मंईयां अब 21वीं किस्त के इंतजार में बैठी हैं. वह टकटकी लगाए इस इंतजार में हैं कि आखिर कब उनके खाते में अप्रैल महीने की राशि आएगी. असल में अप्रैल का महिना खत्म हो चुका है पर मंईयां योजना की अप्रैल महीने की किस्त मंईयांओं के खाते में अभी तक नहीं भेजी गई है. साथ ही जल्द ही योजना की मई महीने की किस्त यानि कि 22वीं किस्त भी अब लंबित होने को है. ऐसे में राज्य की मंईयांओं को एक साथ 5000 रुपये यानि की दो किश्तों का भुगतान होने वाला है. 

ऐसे में एक साथ दो किश्तों का एक साथ भुगतान होने से मंईयां को काफी बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के द्वारा हालही में जिलों को करीबन 8500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की जाएगी. ऐसे में यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर महीने तक के भुगतान के लिए दी जाएगी. बताते चलें कि राज्य में करीबन 56 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान किया जा रहा है. इस योजना के तहत 2500 रुपये की सहायता राशि का भुगतान महिलाओं को सशक्त बनने के लिए दिया जाता है. 

वहीं इन दिनों, एक बार फिर योजना की लाभुकों के नाम की छटनी की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है. ऐसे में योजना की लाभूक महिलाओं के सत्यापन की प्रक्रिया में अपात्र महिलाओं के नाम काटे जाएंगे और कई सारे मापदंड भी देखें जाएंगे. यह भी देखा जाएगा की आखिर जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, क्या वाकई वो इस योजना का लाभ पाने की हकदार हैं या नहीं. अगर वह महिलायें पात्र नहीं हुई तो मंईयां सम्मान योजना से उनका नाम हटा दिया जाएगा.

Tags:Maiyan Samman YojanaMaiyan Samman Yojana 21vi kistMaiyan Samman Yojana 21st installmentMaiyan Samman Yojana big updateMaiyan Samman Yojana latest updatemaiya samman yojnamaiyan samman yojanamaiya yojnamaiyan yojanamaiyan yojana big updatemaiyan yojana latest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.