✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Dont worry! खो गया है आधार कार्ड, तो ना हो परेशान, इस तरह फ्री में करें डाउनलोड

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:31:53 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार कार्ड हमारे देश में जरूरी दस्तावेजों में से एक माना जाता है. आपको मोबाइल का सिम लेना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ सभी में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर यह गलती से भी खो जाए तो आप परेशानियों में पड़ जाते हैं लेकिन आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है कि क्योंकि ये कोई बड़ी समस्या नहीं है. बहुत से लोग ऐसे होते है, जिनका आधार खो जाता है लेकिन आधार कार्ड को दोबारा कैसे डाउनलोड किया जाए आज आपको हम बताने वाले है.

आधार कार्ड खो जाने पर ना हो परेशान

यदि आपने भी गलती से अपना आधार कार्ड खो दिया है तो फिर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्की आज हम इसे फ्री में डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बतानेवाले हैं तो चलिए जानते है कि इसको फ्री में डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया क्या है.

आधार कार्ड खोने के तुरंत बाद करें ये काम

सबसे पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो इसको गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए बायोमेट्रिक लॉक करना चाहिए. वैसे तो आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करना इतना आसान नहीं है, लेकिन बायोमेट्रिक की सुविधा का आपको फायदा उठाना चाहिएं, जो यूआईडीएआई  की ओर से दी गई.यदि किसी ने आपका आधार कार्ड खो गया है, तो तो आप वर्चुअल आईडी भी जनरेट कर सकते हैं जिसको स्थिर तरीके से उपयोग किया जा सकता है.

इस तरह फ्री में करें डाउनलोड

चलिए जान लेते है कि यदि आपका आधार कार्ड खो जाए तो आप इसे मुफ्त में डाउनलोड कैसे कर सकते हैं, इसके लिए आपके ई-आधार के रूप में अपना आधार कार्ड डाउनलोड करना पड़ेगा ओरीजीनल आधार कार्ड की तरह ही मान्य है, जिसके लिए आपको कुछ आवश्यक कदम उठाने पड़ते हैं, जो इस प्रकार से है.

सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट eadhaar.uidai.gov.in पर विजिट करना पड़ेगा. वहां आपको डाउनलोड आधार कार्ड का विकल्प दिखेगा, जिसे आप चुन सकते है.वहीं यहां आपको तीन विकल्पों में से एक का चयन करना है.जहां आपको आधार नंबर (UID),नामांकन संख्या (EID),वर्चूवल आईडी (VID) में से किसी एक को चुनना है.वही जरूरी जानकारी भरकर कैप्चा कोड डालना है.इसके बाद आपके आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी डालकर आपको डाउनलोड का बटन दबाना है. आपका ई आधार पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगा.

इस तरह मिलेगा पासवर्ड

वहीं पासवर्ड के तौर पर आपको अपनने नाम का पहला चार अक्षर कैपिटल में और जन्म का साल डालना है. उधारण के तौर पर आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपका नाम SHYAM है तो SHYA और जन्म का साल 1980 है तो पासवर्ड SHYA1980 होगा.अब आपके मन में एक सवाल उठता होगा कि यूआईडी की ओर से जारी किया गया ई आधार पूरी तरह से वैलिड है कि नहीं है, तो आपको बता दें कि यह पूरी तरीके से वैलिड माना जाता है आप इसका प्रिंट निकालवा सकते है और इसे एक पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर सकते है.

Tags:AadhaarAadhaar cardAadhaar card numberAadhaar card OTPtechnotechno tipstechno tips and trickstechno posttechno newstips and trickstrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.