✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या गर्मी में आपके भी फोन की बैटरी हो रही है झटपट डाउन? अगर हाँ तो हो जाइए सावधान!

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 5:02:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गर्मी का मौसम आ चुका है, लू चलने लगी है जिसके कारण देशभर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उसमें से एक परेशानी है फोन का बैटरी तुरंत-तुरंत खतम होना. इससे सिर्फ आप ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जूझ रही है. चाहे आप कितने भी अच्छे बैकअप वाली फोन खरीद ले अंत में गर्मी आती हैं तो सारे फोन क एक ही हाल होता है. अब आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा की ऐसा क्यूँ?

दरअसल होता यूं है की स्मार्टफोन की बैटरी लिथीअम आयन से बनी होता है, जो गर्मी के तापमान को अपने अंदर खीचती है और फोन को और भी ज्यादा गर्म कर देती है. जिसके कारण बैटरी तुरंत ऊर्जा खोने लगती है. यही सबसे बड़ी वजह है की फोन हम ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करते और बैटरी तुरंत खत्म हो जाती है.

इसका एक और बड़ा कारण है, आपने ध्यान दिया होगा आप जब फोन चलाते है ज्यादा देर चलाए हुआ भी नहीं और आपका फोन तुरंत ओवर हीट हो जाता है इसका भी कारण है बढ़ती तापमान. ऐसे में फोन अपनी सुरक्षा के लिए बैकग्राउंड में अपना प्रोसेस स्लो कर देता है. 

इससे बचने के क्या हैं उपाय?

सबसे पहला काम आपको ये करना है की आप अपने फोन को चिलचिलाती धूप से बचाए.  आपको ज्यादा से ज्यादा ये कोशिश करना है की अप अपने फोन को बाग या पर्स में रखे. चार्जिंग के समय फोन बिल्कुल न चलाए. 

जब भी आप फोन का कवर ले रहे हो तो मेटल वाला कवर बिल्कुल न ले और हाँ मोटे क्वालिटी का कवर भी न ले इससे फोन की गर्मी बाहर निकलने में दिक्कत होती है. चार्जिंग के दौरान कवर बिल्कुल हटा ले.

अपने फोन से फालतू ऐप को हटा ले. फोन का ब्राइटनेस हमेशा बढ़ के ना रखे जब तक कोई जरूरी काम ना हो. बैटरी सवेर मोड का हमेशा इस्तेमाल करे इससे बैटरी ज्यादा खपत नहीं होती है.

ज्यादा गर्मी फोन के बैटरी पे असर करता है जो धीरे धीरे पूरे फोन को नुकसान पहुचाता है.  

 

 

Tags:techno posttechnology in indialatest phone technologyphone errorandroid phone issueios phone issue

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.