✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

डॉक्टर का करनामा:  कराने गए थे हाइड्रोसील का ऑपरेशन, कर डाली नसबंदी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:45:39 AM

कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले में एक सरकारी डॉक्टर का कारनामा सामने आया है. जहां हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गए मरीज का पुरुष नसबंदी कर दिया गया. ऐसे में पूरे मामले में पीड़ित ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के शेरपुर जगरिया गांव के रहने वाले रामदीन यादव अपने छोटे बेटे मनका यादव के हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए हुए थे. जहां डॉक्टर द्वारा हाइड्रोसील का ऑपरेशन ना कर पुरुष के नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया. 

सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग 

कैमूर जिले में स्वास्थ्य विभाग के ऐसे कई कारनामे सामने आते रहते हैं जिससे पूरा स्वास्थ्य विभाग सवाल के घेरे में खड़ा हो जाता है. चाहे डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने या कर्मियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की बात हो. ऐसे कई मामले में जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग आमने सामने खड़े रहते हैं. 
जब इसकी जानकारी पीड़ित व्यक्ति को हुई तो इस पूरे मामले में डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. 

पीड़ित व्यक्ति मनका यादव की नहीं हुई है शादी 

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति मनका यादव ने बताया कि अभी तक मेरी शादी भी नहीं हुई है और मैं हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए सरकारी अस्पताल में आया हुआ था. जहां डॉक्टर ने पुरुष नसबंदी कर दी. अब बताइए कि मेरी शादी भी नहीं हुई मैं अब कैसे आगे का जीवन यापन करूंगा. वह इस पूरे मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी हमें भी हुई है. आगे पता कर रहे हैं.  विभागीय स्तर से इसके बाद आगे कुछ बताएंगे. 

Tags:biharkaimurHad gone for hydrocele operation got sterilized

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.