✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुपौल में डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई, दहशत के बीच डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा किया बंद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:50:12 AM

सुपौल(SUPAUL):  बिहार के सुपौल में बीती देर रात मरीज के परिजनों द्वारा CCTV कैमरा के सामने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी गई.  बेरहमीपूर्वक पिटाई से दहशत के बीच गुस्साए डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर न्याय की गुहार लगाई है. मामला सुपौल जिले के प्रतापगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है. जहां बीती देर रात सर्पदंश से गंभीर स्थिति में एक 45 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया था और डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस बात पर आक्रोशित परिजनों ने मरीज के समक्ष ही दर्जनों की संख्या में डॉक्टर को घेर कर घंटों पिटाई की. सूचना पर पहुंची प्रतापगंज थाना की पुलिस ने अस्पताल में तैनात घायल डॉक्टर को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया

इधर, डॉक्टर के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और दर्जनों लोगों द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो CCTV मे कैद हो गया. पीड़ित डॉक्टर ने बताया स्नेक बाइट मरीज को देर से लाया गया, जिसका समुचित इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया.  रेफर किए जाने की बात सुनते ही परिजनों ने पिटाई शुरू कर दी. अस्पताल में घंटों बंधक बनाकर पिटाई की गई. इतने देर में मरीज को हायर सेंटर ले जा सकता था. पिटाई के एक घंटे बाद मरीज को निकाला गया. जिसके बाद रास्ते में मरीज की मौत हो गई. 

अभद्रता पूर्वक व्यवहार किए जाने का लाइव तस्वीर CCTV में कैद

चिकित्सा प्रभारी सहित जख़्मी डॉक्टर ने प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की है. प्रतापगंज के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र साहू ने बताया कि कालिकापुर गांव के रहने वाले दिलीप मिश्रा की धर्मपत्नी 45 वर्षीय मीसा देवी को जहरीले सांप ने सोमवार की शाम में डस लिया था. उसके बाद उनके परिजनों के द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज इलाज के लिए लाया गया. जहां तैनात डॉक्टर गजेंद्र कुमार हिमांशु ने प्राथमिक उपचार के बाद उस महिला मरीज को रेफर कर दिया. वहीं, मारपीट के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी भी की. वहीं अस्पताल में तैनात डॉक्टर गजेंद्र कुमार हिमांशु के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किए जाने का लाइव तस्वीर CCTV में कैद हो गई है. जिस तस्वीर में डॉ गजेंद्र कुमार हिमांशु को बेरहमी से पीटा जा रहा. जबकि अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए थे. 

पुलिस कर रही कार्रवाई 

मौके पर पहुंची प्रतापगंज थाने की पुलिस ने मामले में पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करवाया. वहीं जख्मी डॉक्टर गजेंद्र कुमार हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद में अपने पैतृक घर करजाइन में बेड रेस्ट में भेज दिया गया है. जहां वह इलाजरत हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हरेंद्र साहू ने कहा है कि  अस्पताल में हंगामा और डॉक्टर की पिटाई मामले में अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.