✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मरना है क्या....तनाव में डूबा युवक पहुंचा गंगा घाट फिर अपने साथ कर लिया ये खौफनाक कांड

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 2:07:45 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):आजकल के इस आधुनिक जीवन में लोगों के पास अपने लिए समय नहीं है.कामकाज, पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों से लोग इतने ज्यादा तनाव में रहने लगे है कि उन्हें आत्महत्या ही एकमात्र विकल्प नजर आने लगता है, जबकि यह बिल्कुल गलत है किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए. दरअसल, बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां भागलपुर-बरारी गंगा घाट पर एक युवक ने नाव से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई.

रेस्क्यू में जुटी है एसडीआरएफ की टीम

 सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे युवक बरारी घाट पहुंचा था वह गंगा किनारे खड़ी नाव पर सवार हुआ और एक नाव से दूसरे नाव पर जा रहा था इसी दौरान नाव जैसे ही बीच गंगा में पहुंची, युवक ने अचानक छलांग लगा दी, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया.

बड़ा अजीब व्यवहार कर रहा था युवक

 नाव पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि युवक का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध लग रहा था वह लगातार एक नाव से दूसरी नाव पर जा रहा था.यात्रियों ने उससे मजाक में पूछा भी कि “क्या मरना है जो ऐसा कर रहे हो इस पर युवक ने जवाब दिया,हां, मरना है इसके कुछ ही देर बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी घटना के प्रत्यक्षदर्शी अंकित कुमार पासवान ने बताया कि नाव थोड़ी आगे बढ़ी ही थी कि युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी और देखते ही देखते डूब गया.

नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

 इधर, घटना की सूचना मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी पुलिस ने संबंधित नाव को जब्त कर लिया है, जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी नाव से नवगछिया भेजा गयागौरतलब है कि विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 133 का स्लैब टूटने के बाद भागलपुर और सीमांचल के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित है। ऐसे में लोगों के आवागमन का मुख्य सहारा नाव ही बनी हुई है.बड़ी संख्या में लोग बरारी घाट से नाव के जरिए भागलपुर और नवगछिया के बीच सफर कर रहे हैं फिलहाल SDRF की टीम गंगा नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है.

Tags:BhagalpurBihar NewsGanga GhatBreaking NewsSDRFPolice ActionRiver AccidentTragedyLatest NewsViral NewsIndia NewsCrime NewsAccident NewsEmergency NewsRescue OperationInvestigationBoat AccidentGanga RiverJharkhand Bihar NewsLocal NewsNews Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.