✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या आप भी नहाते वक़्त बाथरूम में ले जाते हैं फोन, तो अभी बंद करें ये काम, नहीं तो आपके प्राइवेट फोटोज हो सकते हैं लीक

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 2:01:12 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): स्मार्ट फोन हमारी ज़िंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है जिसे हम हर जगह अपने साथ ले जाते हैं. अक्सर कुछ लोगों को फोन की ऐसी लत लग जाती है की वह लोग बाथरूम तक में स्मार्ट फोन ले जाते हैं. कई बार टॉइलेट तो कई बार नहाते वक़्त भी लोग फोन साथ ही रखते हैं और ये तर्क देते हैं की उन्हें उनके फोन के बिना रहने की आदत नहीं है. अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो हर वक़्त स्मार्ट फोन अपने साथ ही रखते हैं, यहाँ तक बाथरूम तक में अपने फोन को साथ ले जाते हैं तो जरा ठहरिए. क्योंकि अगर आपको भी यह आदत है तो आपकी ये आदत आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है और हो सकता है की इस दौरान आपका फोन आपके प्राइवेट फ़ोटोज़ भी लीक कर रहा हो. 

कीटाणुओं का अड्डा बन सकता है फोन

टॉयलेट फ्लश करने पर सूक्ष्म कीटाणु हवा में फैल जाते हैं और आसपास रखी चीजों पर जम सकते हैं. अगर फोन बाथरूम में है, तो उसकी स्क्रीन और कवर पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं. बाद में यही कीटाणु आपके हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.

प्राइवेट डेटा पर भी खतरा

बाथरूम में फोन का उपयोग करते समय लोग अक्सर उसे वॉशबेसिन या किसी असुरक्षित जगह पर रख देते हैं. फिसलन भरी सतह के कारण फोन गिर सकता है या पानी में भीग सकता है. यदि डिवाइस क्षतिग्रस्त होता है, तो उसमें मौजूद निजी फोटो, वीडियो या अन्य डाटा के लीक होने का जोखिम बढ़ सकता है. इसके अलावा कई बार फोन के कुछ ऐप बिना जानकारी के भी कैमरा का अक्सेस ले लेते हैं. ऐसे में हो सकता है कई बार फोन का कैमरा आपके निजी फ़ोटोज़ ले रहा हो और उन्हें किसी दूसरे ऐप के तहत डार्क वेब तक भेज रहा हो. 

नमी से खराब हो सकता है फोन

शावर की भाप और बाथरूम की नमी फोन के अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे फोन की बैटरी, स्क्रीन या सर्किट पर असर पड़ सकता है.

सेहत पर असर

टॉयलेट में फोन चलाने से लोग जरूरत से ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं. इससे बवासीर, कमर दर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि बाथरूम को ‘नो-फोन ज़ोन’ बना दें और अपनी सेहत व प्राइवेसी दोनों की सुरक्षा करें.

Tags:technologytechnology news hinditechnology latest newstechno buzztechnology news latestphonesmartphonesmarphonesdont take phone to the washroomyou also take your phone into the bathroomprivate photos will leakphone private photos will leaksmartphone private photos will leaksmartphone private photosphotos leaklatest newsbig newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.