✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आग लगने पर घबराए नहीं, फॉलो करें R.A.C.E. सिद्धांत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 24, 2026, 2:48:21 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): घर, ऑफिस, मॉल या कही भी अगर अचानक आग लग जाती है तो ऐसे समय में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि पहले खुद को बचाएं, दूसरों की मदद करें या सामान सुरक्षित करें. कई बार डर और अफरा-तफरी में लिया गया एक गलत फैसला भारी नुकसान का कारण बन जाता है. आग लगने जैसी आपात स्थिति में शांत दिमाग और सही कदम ही जान बचा सकते हैं.

इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार ने फायर सेफ्टी वीक 2026 के दौरान लोगों को “R.A.C.E.” सिद्धांत के बारे में जागरूक किया है. यह एक आसान लेकिन बेहद प्रभावी तरीका है, जो आग लगने की स्थिति में सही निर्णय लेने और सुरक्षित बाहर निकलने में मदद करता है. मंत्रालय का कहना है कि अगर लोग इस सिद्धांत को याद रखें और सही समय पर अपनाएं, तो कई बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है.

क्या है R.A.C.E. सिद्धांत

R.A.C.E. चार महत्वपूर्ण चरणों पर आधारित एक सुरक्षा प्रक्रिया है, जिसे आग लगने की स्थिति में अपनाने की सलाह दी जाती है.

R – Rescue (बचाव)

आग का पता चलते ही सबसे पहली जिम्मेदारी खुद की और आसपास मौजूद लोगों की जान बचाना होती है. यदि आप सुरक्षित स्थिति में हैं, तो उन लोगों की मदद करें जो आग या धुएं में फंसे हुए हैं. आग से ज्यादा खतरनाक उसका धुआं होता है. धुएं से बचने के लिए नीचे झुककर या रेंगते हुए बाहर निकलना चाहिए, क्योंकि साफ हवा जमीन के पास अधिक रहती है. इस दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि कभी भी लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. आग लगने पर बिजली बाधित हो सकती है और लिफ्ट बीच में फंस सकती है. हमेशा सीढ़ियों का उपयोग करें.

A – Alarm (अलार्म)

जब आप सुरक्षित हो जाएं या बचाव प्रक्रिया शुरू कर दें, तब तुरंत दूसरों को सतर्क करें. आसपास मौजूद लोगों को जोर से “आग-आग” चिल्लाकर अलर्ट करें ताकि सभी तुरंत बाहर निकल सकें. अगर बिल्डिंग में फायर अलार्म सिस्टम मौजूद हो, तो उसे तुरंत सक्रिय करें. साथ ही फायर ब्रिगेड या इमरजेंसी सेवा को कॉल कर घटना की सही जानकारी दें. घटना स्थल का सटीक पता बताना बेहद जरूरी होता है ताकि राहत टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच सके.

C – Confine (सीमित करना)

आग और धुएं को फैलने से रोकना भी बेहद महत्वपूर्ण होता है. जब आप कमरे या किसी हिस्से से बाहर निकलें, तो दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें. ऐसा करने से आग को मिलने वाली ऑक्सीजन कम हो जाती है और धुआं दूसरे हिस्सों में तेजी से नहीं फैल पाता. हालांकि ध्यान रखें कि दरवाजों को लॉक न करें. यदि दरवाजा बंद रहेगा लेकिन लॉक नहीं होगा, तो बचाव दल आसानी से अंदर पहुंच सकेगा और फंसे हुए लोगों को निकाल पाएगा.

E – Extinguish / Evacuate (आग बुझाएं या बाहर निकलें)

यह R.A.C.E. का सबसे अहम चरण माना जाता है. यदि आग बहुत छोटी है और आपके पास सही प्रकार का Fire Extinguisher मौजूद है, तभी उसे बुझाने की कोशिश करें. लेकिन यह काम वही व्यक्ति करे जिसे इसकी सही ट्रेनिंग हो. अगर आग तेजी से फैल रही हो, धुआं बढ़ रहा हो या स्थिति नियंत्रण से बाहर लगे, तो बिना समय गंवाए तुरंत वहां से बाहर निकल जाएं. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सामान बचाने या बहादुरी दिखाने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है.

क्यों जरूरी है R.A.C.E. को याद रखना

आग लगने के शुरुआती कुछ मिनट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. यदि लोग घबराने के बजाय व्यवस्थित तरीके से R.A.C.E. सिद्धांत का पालन करें, तो जान-माल के बड़े नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है.फायर सेफ्टी वीक के दौरान सरकार लोगों से यही अपील कर रही है कि वे सिर्फ आग से बचाव के उपकरण ही न रखें, बल्कि सही समय पर सही कदम उठाने की जानकारी भी रखें. क्योंकि कई बार जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच साबित होती है.

Tags:Fire safety tipsRACE fire safety principleWhat to do during fire accidentFire emergency safety guideHealth Ministry fire safety advisoryFire safety awarenessFire accident prevention tipsEmergency fire evacuation stepsHow to stay safe during fireRescue Alarm Confine ExtinguishBuilding fire safety measuresFire emergency response tipsHome and office fire safety

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.