✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अपने बच्चे का एडमिशन कराते वक़्त भूलकर भी ना करें यह गलती, नहीं तो लिया हुआ दाखिला भी हो सकता है रद्द, जान लीजिए यह जरूरी बात

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 4:05:25 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): फ़रवरी का महिना चल रहा है और इन्हीं महीनों में बच्चों के एडमिशन की होड़ भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में इन दिनों एक समस्या यह भी है कि भले ही स्कूलों में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो जाए, फिरभी आपके बच्चे का दाखिल रुक सकता है या खारिज भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप यह सोचकर निश्चिंत होकर बैठ चुके हैं कि अबतो आपके बच्चे का एडमिशन आसानी से हो जाएगा, तो जरा रुकिए, क्योंकि अगर आपके पास यह जरूरी दस्तावेज़ नहीं हैं आपके बच्चे का एडमिशन रद्द भी हो सकता है. 

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि काउंसे दस्तावेज़ आपके बच्चे के एडमिशन के लिए जरूरी हैं और जिन्हें नहीं जमा करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगर आप भी इसी सोच में पड़े हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. 

इन बातों का रखें ख्याल 
जन्म प्रमाण पत्र है सबसे जरूरी
बच्चे के एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र सबसे अहम दस्तावेज होता है. कई स्कूल नगर निगम या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य करते हैं. अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र कई बार स्वीकार नहीं किया जाता. उम्र में गड़बड़ी पाए जाने पर स्कूल दाखिला रद्द कर सकता है.

आधार कार्ड और पहचान पत्र
आजकल अधिकांश स्कूल बच्चे और माता-पिता दोनों का आधार कार्ड मांगते हैं. आधार कार्ड न होने की स्थिति में वैकल्पिक पहचान पत्र देना पड़ सकता है. गलत या अधूरी जानकारी देने पर भविष्य में समस्या हो सकती है.

कास्ट सर्टिफिकेट और आय प्रमाण पत्र
आरक्षित वर्ग या ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जरूरी होता है. गलत या एक्सपायर्ड सर्टिफिकेट देने पर स्कूल कार्रवाई कर सकता है.

टीकाकरण और मेडिकल रिकॉर्ड
कुछ स्कूल बच्चों का टीकाकरण रिकॉर्ड और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी मांगते हैं. इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

पिछले स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट
यदि बच्चे का दाखिला किसी दूसरे स्कूल से स्थानांतरण के बाद कराया जा रहा है, तो ट्रांसफर सर्टिफिकेट यानी टीसी अनिवार्य है. बिना टीसी के एडमिशन अस्थायी माना जाता है और बाद में रद्द भी हो सकता है.

गलत जानकारी देने से बचें
एडमिशन फॉर्म में बच्चे की जन्मतिथि, नाम की स्पेलिंग, माता-पिता का विवरण सही-सही भरें. छोटी सी गलती भी भविष्य में दस्तावेज सत्यापन के दौरान परेशानी खड़ी कर सकती है.

स्कूल नियम ध्यान से पढ़ें
हर स्कूल के अपने नियम होते हैं. फीस रिफंड, दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन कैंसिलेशन से जुड़े नियम पहले ही समझ लें. कुल मिलाकर, बच्चे का एडमिशन कराते समय पूरी सतर्कता जरूरी है. सही दस्तावेज, सही जानकारी और समय पर प्रक्रिया पूरी करने से ही आपके बच्चे का दाखिला सुरक्षित रह सकता है.

Tags:top schooltop school in ranchitop school in jharkhandtop english mediaum school in jharkhandtop english medium school in ranchiranchi schoolranchi school admission processschool admission process onlinetop 3 schooltop 5 schooltop 3 school in ranchitop 5 school in ranchilatest newsbig newstop newsviral newstrending newsBEST SCHOOLSCHOOLADMISSION NEWSRANCHI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.