✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

डीएम ने उठाया कचरा, डिप्टी कलेक्टरों ने थामी कुदाल, अब वीडियो हो रहा वायरल, जानिए कहां का है मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 4:57:49 PM

सीतामढ़ी (SITAMARHI): बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां प्रशासनिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का अनोखा उदाहरण देखने को मिला. यहां डीएम रिची पांडेय समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद आगे बढ़कर लखनदेई नदी की सफाई अभियान में हिस्सा लिया.लखनदेई नदी, जिसे सीतामढ़ी की जीवनरेखा माना जाता है, उसकी स्वच्छता और पुनर्जीवन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला जब डीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी हाथों में झाड़ू, फावड़ा और सफाई के औजार लेकर नदी किनारे उतरे और कचरा हटाने में जुट गए.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

अधिकारियों ने नदी के किनारों पर जमा प्लास्टिक, कचरा और गंदगी को साफ किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया.पूरे अभियान में सभी ने मिलकर एकजुटता का परिचय दिया और नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया. यह पूरा दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना कर रहे है.

पढ़े डीएम ने क्या कहा

कार्यक्रम के दौरान डीएम रिची पांडेय ने कहा कि लखनदेई नदी सिर्फ एक जलस्रोत नहीं, बल्कि सीतामढ़ी की पहचान है. इसकी स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें.यह पहल न सिर्फ प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करती है. सीतामढ़ी का यह अभियान आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकता है.

Tags:SitamarhiBiharLakhandey RiverDM Rishi Pandeycleanliness driveshramdaanriver cleaningviral videoadministrative initiativeenvironmental protection

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.