✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार पुलिस परीक्षा में डीएम ने मुन्ना भाई को ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा, सॉल्वर को भी पुलिस ने दबोचा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:45:53 PM

शेखपुरा(SEIKHPURA): आप सभी ने मुन्ना भाई एमएमबीबीएस मूवी तो देखी ही होगी, जिसमे मुन्ना भाई का किरदार निभानेवाले संजय दत्त एमएमबीबीएस के एक्जाम हॉल में हेड फोन लगाकर बैठते है, और उनके दोस्त फोन के जरीये सभी प्रश्नों के उत्तर उन्हें बताते है, इस फिल्म के जैसे ही बिहार के रियल मुन्ना भाई ब्लूटूथ के जरिये पुलिस परीक्षा में नकल करते पकड़ाये है. बता दें कि ये पूरा मामला बिहार के शेखपुरा जिला का है. जहां बिहार पुलिस की दूसरी परीक्षा के दौरान शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के डीएम हाई स्कूल केंद्र से ब्लूटूथ के माध्यम से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ कर कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सॉल्वर को भी पुलिस ने दबोचा

वहीं परीक्षार्थी के निशानदेही पर दो अन्य स्कॉलर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से ब्लूटूथ सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बरामद की हुई है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने बताया कि डीएम हाई स्कूल परीक्षा भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के कारीका दो गांव निवासी राजू जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. जिसके निशान देही पर शेखपुरा के ही लालबाग मोहल्ला के अजय कुमार के मकान से दो सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने वायरलेस डिवाइस भी किया बरामद

आपको बताये कि गिरफ्तार किए गये सॉल्वर भी भागलपुर जिला के बुद्ध चौक थाना क्षेत्र के गौव घाट गांव निवासी तारिणी यादव का पुत्र अमित कुमार है. इसी जिला के सनोखर थाना के बनीअड्डा ग्राम के सकलदेव यादव का पुत्र योगेश कुमार है. सभी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस के साथ-साथ वायरलेस डिवाइस भी बरामद किया गया है.

Tags:Munna BhaiMunna Bhai moviesanjay duttseikhpura dmBihar Police examcheating in Bihar Police exambiharbihar newsbihar news todayseikhpuraseikhpura newsseikhpura news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.