✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्थिति अभी भी गंभीर, विदेशी डॉक्टरों से ली जा रही सलाह, अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:32:37 AM

रांची (RANCHI) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. लगातार विदेशी डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है. हालांकि, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री स्वयं अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से लगातार जानकारी ले रहे हैं. परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.

बता दें कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 1 अगस्त (शुक्रवार) को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था जिसके बाद लगातार मॉनिटरिंग चल रही थी. सूचना मिलते ही शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली रवाना हुए थे.

मालूम हो कि शिबू सोरेन 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, उन्हें किडनी की समस्या और हल्का ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. सीएम हेमंत अपने पिता शिबू सोरेन के इलाज के लिए लगातार दिल्ली में रह रहे है. गुरुजी के भर्ती होने के बाद से मुख्यमंत्री 24 जून से लगातार दिल्ली में ही रह रहे हैं.

81 वर्षीय शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के प्रतीक हैं. राज्य भर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है. अब तक कई नेता उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछ चुके हैं. अभी भी अस्पताल में उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है.

Tags:dishom gurushibu sorendishom guru shibu sorengurujihemant sorenBihar newsJharkhand newsLocal news JharkhandLocal news BiharJharkhand latest newsBreaking news BiharBreaking news JharkhandJharkhand top headlines"shibu soren health updateshibu soren health newsshibu soren health conditionshibu soren hospital newsshibu soren latest updateshibu soren health statusshibu soren news todayshibu soren jharkhandshibu soren jmm leadershibu soren hospital admitshibu soren health reportshibu soren health crisisshibu soren medical updateshibu soren health concern

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.