✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अनंत पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा, अररिया में तमंचे पर डिस्को- देखिये वीडियो

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:01:18 AM

अररिया(ARARIA): अररिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां ऑर्केस्ट्रा में नाच रही लड़की के साथ एक युवक तमंचे के साथ डांस कर रहा है. मामला जिले के रानीगंज प्रखंड के मझुआ पूर्व पंचायत के कोहवारा गांव का है. जहां अनंत पूजा को लेकर मेला आयोजित हुआ था और समापन के दिन शनिवार की देर रात यह अश्लीलता से भरा कार्यक्रम चल रहा था. जहां छोटे कपड़े पहन कर लड़कियां नाच रहीं थी. वहीं हाथ में एक युवक देसी कट्टा लेकर लहराता हुआ नजर आ रहा है.

हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. लेकिन इस वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में जुट जरूर गई है. रानीगंज थाना प्रभारी कौशल कुमार ने फोन पर बताया कि इस मामले में आयोजक पर कार्रवाई होगी और वीडियो के आधार पर बंदूक लहराते युवक पर भी कार्रवाई होगी.

बिहार में लगातार ऐसी घटनाएं होती हैं. जब भी कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है उसमें युवक हथियार लहराते नजर आते हैं. पुलिस प्रशासन लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करता है लेकिन फिर भी मनचले युवक बाज नहीं आते. प्रशसन ने तो कुछ लोगों के हथियार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है तो बेवजह इस तरह हथियार लहराते हैं. लेकिन इसके बावजूद सांस्कृतिक आयोजन में हथियार के साथ अश्लील डांस का मामला नहीं थम रहा.

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.