✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

निराशाजनक: इंटरनेशनल वेटलिफ्टर्स संजीता चानू पर 4 साल का प्रतिबंध

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:15:12 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रसिद्ध वेटलिफ्टर संजीता चानू बड़े विवाद में फंस गई हैं. उन पर प्रतिबंध लग गया है.यह एक निराशाजनक समाचार आया है. संजीता चानू पर पिछले साल डोप परीक्षण में असफल रहने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने 4 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. मालूम हो कि संजीता चानू पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में गुजरात में नेशनल गेम्स के दौरान परीक्षण में एनाबॉलिक स्टेरायड- ड्रोस्तानोलोन  मेटाबोलाइट के लिए पॉजिटिव पाई गई थीं, जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की प्रतिबंधित सूची में शामिल है.

मालूम हो कि संजीता चानू ने जनवरी में कहा था कि मुझे पहले भी इसका अनुभव है तो फिर मैं एक बार फिर से क्यों डोप लूंगी. मैं नहीं जानती कि मैं अपील करूंगी या नहीं क्योंकि दोनों मामलों में मेरी हार होगी. अगर मैं अपील करती हूं तो मेरा नाम क्लीयर होने में समय लगेगा और मेरे पास ओलंपिक और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने का मौका नहीं रहेगा. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर मैं हार जाती हूं तो मुझे निलंबित कर दिया जाएगा.
इंटरनेशनल वेटलिफ्टर संजीता चानू ने 2014 में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलो ग्राम भार श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता था.उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम भार श्रेणी में भी गोल्ड पदक जीतने में सफलता पाई थी. वैसे खेल विशेषज्ञ बता रहे हैं कि मणिपुर की संजीता चानू के पास अभी इस संबंध में अपील का विकल्प है. वह अपील कर सकती हैं.

Tags:sportssports newsInternational weightlifters Sanjita ChanuSanjita Chanu banned for 4 years

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.