✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या आपको भी मिला सिम ब्लॉक करने का नोटिस, हो जाएं अलर्ट ठगों की है ये नई चाल, चुटकी में हो सकता है अकाउंट खाली

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 24, 2025,
Updated: 10:44 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): “हैलो! TRAI की तरफ से आपके सिम KYC को सस्पेंड कर दिया गया है. अगले 24 घंटे के अंदर आपका सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा. सिम को अनब्लॉक करवाने के लिए नीचे दिए गए सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करें.” ये नोटिस आपको भी आ सकता है. लेकिन सिम KYC के नाम पर आपका सिम अनब्लॉक होगा या नहीं पर आपका बैंक अकाउंट जरूर ब्लॉक हो जाएगा. बैंक अकाउंट के नाम पर डर गए? लेकिन डरने की जगह सतर्क हो जाइए. क्योंकि, ये नोटिस टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से नहीं बल्कि ठगों की तरफ से भेजा जा रहा है. ऐसे में जहां आपको ये नोटिस आया और अपने KYC कराने के लिए नोटिस में दिए गए नंबर पर कॉल या मैसेज कर जानकारी दे दी वैसे ही आपका अकाउंट खाली हो जाएगा. 

जी हां, ये सच है. साइबर ठगी से तो आप अनजान नहीं ही होंगे. देश में हर दिन इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं. कभी पार्सल के नाम पर तो कभी किसी स्कीम के नाम पर तो कभी ओटीपी के जरिए ये लोगों को बेवकूफ बना कर उनसे लाखों रुपए ठग रहे हैं. ऐसे में अब एक बार फिर ये अपनी नई चाल के साथ लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. ट्राई (TRAI) व BSNL के नाम पर लोगों को उनका सिम ब्लॉक करने का फर्जी नोटिस भेज रहे हैं. ताकि हड़बड़ी में डर से लोग नोटिस में दिए गए नंबर पर कॉल कर दें और ठगों का काम बन जाए.

ऐसे में पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट (PIB Fact Check Unit) ने इसे लेकर लोगों को अलर्ट जारी किया है. पीआईबी ने अपने एक्स हैंडल में इसे लेकर पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि, “क्या आपको भी बीएसएनएल से कथित तौर पर एक नोटिस मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि ग्राहक का केवाईसी @ट्राई द्वारा निलंबित कर दिया गया है और सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा? सावधान रहें ये नोटिस फर्जी है.”

दरअसल, ठग सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के नाम पर लोगों को नोटिस भेज रही है. जिसमें लिखा होता है की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आपके BSNL सिम की KYC को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही आपका सिम 24 घंटे के अंदर ब्लॉक भी कर दिया जाएगा. सिम ब्लॉक होने से पहले सर्विस प्रोवाइडर को जल्दी से संपर्क करें.

बता दें कि, इस नोटिस में ठगों द्वारा KYC वेरीफिकेशन एग्जीक्यूटिव का नाम और नंबर भी दिया गया है, जो की ठगों का होता है. ताकि लोग इस नोटिस के झांसे में आकर ठगों को कॉल करें और वे आपसे जानकारी ले सकें. जिसके बाद वे आपके अकाउंट में सेंधमारी कर सकें. ऐसे में पीआईबी ने इसे फर्जी बताते हुए कहा है की कभी भी BSNL या कोई भी टेलीकॉम कंपनी इस तरह से नोटिस नहीं भेजती है.

ऐसे बचे इस तरह के स्कैम से

  • इस तरह के स्कैम से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है.
  • इनसे बचने के लिए हमेशा अनजान नंबर और अनजान आईडी से आए मैसेज, ईमेल पर क्लिक करने या कॉल को रिसीव करने से बचें. 
  • अगर कोई भी सरकारी अधिकारी होने का दावा कर आपको धमकी दे रहा है तो डरने की जगह सीधे उस विभाग से संपर्क करें या फिर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएं.
  • किसी के साथ भी किसी तरह की ओटीपी शेयर न करें. हमेशा बैंक डिटेल्स भी बताने से बचें.
  • अगर कभी भी आपको इस तरह के फर्जी मेल या मैसेज और कॉल आते हैं तो तुरंत पुलिस या साइबर सेल में जाकर शिकायत करें.
Tags:sim kyc suspendedsuspend sim carde kyc suspended bsnlfake sim new lawbsnl warning trai suspending sim kyc blocking simsbsnl fake kyc scambsnl sim kyc expiredbsnl fake kycbsnl sim kyc fraudsim kyc kaise karesim card deactivate fake call scamsim kyc fraudbsnl kyc fraudbsnl sim kyc cyber fraudbsnl kyc users about sms fraudsbsnl fraudbsnl sim fraudbsnl fake kyc fraudbsnl 4g sim cardbsnl ekyc sim dactivation fraudbsnl 4gbsnl newsbsnl 4g simbsnlसिम केवाईसी निलंबितसिम कार्ड निलंबित करेंई केवाईसी निलंबित बीएसएनएलफर्जी सिम नया कानूनबीएसएनएल चेतावनी ट्राई सिम केवाईसी निलंबित कर सिम ब्लॉक कर रहा हैबीएसएनएल फर्जी केवाईसी घोटालाबीएसएनएल सिम केवाईसी समाप्तबीएसएनएल फर्जी केवाईसीबीएसएनएल सिम केवाईसी धोखाधड़ीसिम केवाईसी कैसे करेंसिम कार्ड निष्क्रिय फर्जी कॉल घोटालासिम केवाईसी धोखाधड़ीबीएसएनएल केवाईसी धोखाधड़ीबीएसएनएल सिम केवाईसी साइबर धोखाधड़ीबीएसएनएल केवाईसी उपयोगकर्ता एसएमएस धोखाधड़ी के बारे मेंबीएसएनएल धोखाधड़ीबीएसएनएल सिम धोखाधड़ीबीएसएनएल फर्जी केवाईसी धोखाधड़ीबीएसएनएल 4 जी सिम कार्डसिम केवाईसी निलंबितबीएसएनएल ईकेवाईसी सिम निष्क्रियीकरण धोखाधड़ीबीएसएनएल 4 जीबीएसएनएल समाचारबीएसएनएल 4 जी सिमबीएसएनएल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.