✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान योजना : आपके खाते में पैसा आया की नहीं ?, हर महीने बस ये करिए और जानिए पलक झपकते अपना पेमेंट स्टेटस

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:28:03 AM

टीएनपी डेस्क (Tnp Desk):- हेमंत सोरेन सरकार की सबसे महत्वकांझी औऱ चर्चित मंईयां सम्मान योजना ने तो जल, जंगल और जमीन के प्रदेश झारखंड में तो तहलका मचा दिया है. इस योजना के तहत 18 साल से लेकर 50 साल तक की महिला को हर महीने 2500 रुपए उसके बैंक खाते में आते हैं. अब हर महीने इसकी किश्त को लेकर गांव से लेकर शहर तक चर्चाओं का बाजार गर्म औऱ पैसा मिलने पर गुलजार रहता है.सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने विधानसभा चुनाव जीतने के पहले से ही राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना का पैसा दे रही है. पहले ये 1000 रुपए था, जीत के बाद इसकी राशि 2500 हजार रुपए कर दी गई  .

इस दरमियान भी काफी चर्चा, शोरगुल और बाते हुई, कई तरह की अड़चने, गड़बड़ियां, फर्जीवाड़ा और खमियां भी सामने आई .लेकिन, सोरेन सरकार ने अपने वादे के मुताबिक योजना का पैसा देर सवेर ही सही हकदार लाभुकों को दे रही है. मई में सरकार ने जांच के बाद सही लाभुक को अप्रैल महीने का पैसा बैंक खाते में सीधे डीबीटी के जरिए देकर एकबार फिर अपने इरादे जाहिर कर दिए. हालांकि लाखों लाभुको का पैसा इस बार भी मई महीने का नहीं आया.  कुछ महिलाएं ऐसी थी, जो इस योजना के पैमाने औऱ योग्यता पर खरी उतरती है. इसके बावजूद उनके खाते में पैसा नहीं आ सके. बल्कि कुछ गलतियों के चलते अटक गया. अभी भी उनका खाता होल्ड पर है. हालांकि, इसके पीछे कई वजहें सामने आई, जिसमे खासकर बैंक खाते का आधार से लिंक नहीं विशेषतौर पर सबसे बड़ी वजह रही. दूसरी चिज लाभुको का पैसा फंसने में ये दिखाई पड़ी कि कई महिलाओं ने योजना में अपने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन ही नहीं करवाया. जिसके चलते उनका पैसा होल्ड कर दिया गया. इन सभी का पैसा तो आ जायेंगे अगर वो सारी प्रकियाओं को पूरा कर लेते हैं.

एक चिज ये भी देखने को मिली, जिस पर ज्यादा चर्चा सुनाई तो नहीं पड़ी. लेकिन, अक्सर गांव-देहात और दूर-दराज के इलाके में ये देखने को मिला कि कई लाभुकों के खाते में पैसा आ गया. लेकिन उनको मालूम ही नहीं कि उनके खाते में सरकार ने पैसा मंईया सम्मान का डाल दिया है. लेकिन, उन्हें पता ही नहीं है, क्योंकि वो अपने खाते को चेक ही नहीं कर पाती है.

तो चलिए आपको बताते है कि कैसे मंईयां सम्मान योजना का पैसा चेक करे कि वो आया है की नहीं . क्योंकि हर महीने की किस्त तो लाभुके के बैंक खाते में आयेगी. ऐसे में हर किसी को तो चेक करना ही प़ड़ेगा कि आखिर उनके बैंक एकाउंट में पैसा आया है कि नहीं.आईए आपको हम इसकी प्रक्रिया बताते हैं, जो बिल्कुल ही आसान है. इसके जरिए आप पेमेंट का स्टेटस अपने मोबाइल में भी चेक कर सकती है.

1 सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना यानि JMSSY के साइट पर जाना है.

2 फिर मुख्य पृष्ठ पर जाकर लॉगिन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है. फिर आपको लॉगिन करके आवेदन और भुगतान की स्थिति का बटन दबाना है.

3 इसके बाद फिर आपको अगले पेज पर अपनी आवेदन संख्या , अपना मोबाइल नंबर और साथ में दिया गया कैप्चा कोड लिखना है.

4 आगे फिर आपको ओटीपी प्राप्त करने वाला विकल्प को दबा देना है. इसके बाद फिर आपको ओटीपी को वेरीफाइ कर लेना है.

5 इसके तुरंत बाद ही आपके सामने आपकी किस्त का सारा भुगतान विवरण खुल जाएगा.

ऐसा करने से आपको राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की किस्त मिली है कि नहीं आपको आसानी से पता चल जायेगी. हर महीने आप इसे खुद चेक करके जान सकते हैं. तो आपने देखा कि बिना कोई झंझट-झमेले के आसानी से आप झारखड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना यानि JMSSY के साइट पर जाकर अपने मासिक किस्त की जानकारी ले सकते हैं.

 

 

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana ka paisa kab milegajharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 10th kist kab aayegamaiya samman yojana new updatemaiya samman yojana paisa kab milegamaiya samman yojana 2500mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana hold listmaiya yojana paisa kab aaegamaiya samman yojana latest updatemaiya samman yojana 9th installment datemaiya samman yojnapayment status maiya samman yojnapayment status check mayia samman yojna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.