☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

क्या गिरफ़्तारी के डर से रणवीर इलाहाबादिया हो गए फरार! फ्लैट पर लगा ताला, फोन भी बंद

क्या गिरफ़्तारी के डर से रणवीर इलाहाबादिया हो गए फरार! फ्लैट पर लगा ताला, फोन भी बंद

टीएनपी डेस्क: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट्स करने के बाद रणवीर इलाहाबादिया सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार तो हो ही रहे थे पर अब ये कानूनी पछड़े में भी फंसते जा रहे हैं. मुंबई और असम सहित कई जगहों पर रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज हो चुका है. इतना ही नहीं रणवीर इलाहाबादिया को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए दो बार समन तक भेजा जा चुका है. लेकिन रणवीर इलाहाबादिया एक बार भी अपना बयान देने के लिए खार पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे. रणवीर अब तक लापता हैं.

दरअसल, मुंबई और असम की पुलिस टीम जब रणवीर इलाहाबादिया के वर्सोवा फ्लैट पहुंची तो उनका घर पुलिस को बंद मिला. इसके बाद पुलिस ने रणवीर के नंबर पर कॉल भी किया लेकिन रणवीर का फोन बंद आया. यहां तक की पुलिस ने रणवीर के वकील से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वकील का नंबर भी पुलिस को बंद आया. ऐसे में कहा जा रहा है की गिरफ़्तारी के डर से वे फरार हो गए हैं. हालांकि, पुलिस उनकी तलाश कर रही है. साथ ही पुलिस ने ये भी साफ कर दिया है की अगर रणवीर अपना बयान दर्ज नहीं करवाते हैं तो फिर वे बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

वहीं, यूट्यूबर समय रैना कि बात करें तो वो भी इस वक्त अमेरिका में हैं. उनके वकील ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समय मांगा है. जिसके बाद पुलिस ने समय रैना को बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है.

बता दें कि, यूट्यूबर समय रैना के एडल्ट कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के पेरेंट्स वाले कमेंट ने उनकी जिंदगी में तहलका मचा दिया है. अभद्र टिप्पणी को लेकर रणवीर, समय रैना के खिलाफ असम सहित मुंबई व कई जगहों पर एफआईआर दर्ज की गई है. सोशल मीडिया से लेकर हर ओर उनके खिलाफ मोर्चा खोला गया है. हालांकि, रणवीर ने अपने कमेंट को लेकर माफी भी मांगी है और वहीं समय रैना ने यूट्यूब से एपिसोड भी डिलीट कर दिया है. लेकिन ये मामला शांत होने की जगह अब और भी बढ़ता चला जा रहा है.

Published at:15 Feb 2025 04:45 PM (IST)
Tags:ranveer allahbadiaranveer allahbadia controversyranveer allahbadia india got latentsamay raina ranveer allahbadiaranveer allahbadia samay rainaranveer allahbadia latent showranveer allahabadiaranveer allahbadia on latentranveer allahbadia newsindia's got latent ranveer allahbadiaranveer allahbadia indias got latentsamay raina ranveer allahbadia india got latentranveer allahbadia shortsranveer allahbadia india's got latentरणवीर अल्लाहबादियारणवीर अल्लाहबादिया विवादरणवीर अल्लाहबादिया इंडिया गॉट लेटेंटसमय रैना रणवीर अल्लाहबादियारणवीर अल्लाहबादिया समय रैनारणवीर अल्लाहबादिया लेटेंट शोरणवीर अल्लाहबादियारणवीर अल्लाहबादिया लेटेंट पररणवीर अल्लाहबादिया समाचारइंडियाज़ गॉट लेटेंट रणवीर अल्लाहबादियारणवीर अल्लाहबादिया इंडियस गॉट लेटेंटसमय रैना रणवीर अल्लाहबादिया इंडिया गॉट लेटेंटरणवीर अल्लाहबादिया शॉर्ट्सsamay rainasamay raina india's got latentsamay raina newssamay raina controversysamayrebel kid samay rainasamai rainasamay raina india’s got latentsamay raina ashish chanchlanisamay raina kbcsamay raina showsamay raina new episodesamay raina audio leakedsamay raina apology videosamay raina stand up comedyelvish yadav on samay rainaसमय रैनासमय रैना इंडियाज़ गॉट लेटेंटसमय रैना न्यूज़समय रैना विवादसमयविद्रोही बच्चा समय रैनासमय रैनासमय रैना आशीष चंचलानीसमय रैना केबीसीसमय रैना शोसमय रैना का नया एपिसोडसमय रैना का ऑडियो लीकसमय रैना का माफीनामा वीडियोसमय रैना की स्टैंड अप कॉमेडीसमय रैना पर एल्विश यादव
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.