✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ईरान ने ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों पर किया हमला? दुबई के अल मिन्हाद एयर बेस पर ड्रोन अटैक से हड़कंप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 10:53:00 AM

TNP DESK-ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इसी बीच मध्य पूर्व से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दुबई स्थित Al Minhad Air Base पर ड्रोन हमला किया है. इस एयर बेस पर ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की मौजूदगी बताई जा रही है. 

हालांकि इस हमले को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार देर रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. 

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक यह हमला ड्रोन के जरिए किया गया. सुरक्षा बलों ने कुछ ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है जबकि किसी बड़े नुकसान की अभी पुष्टि नहीं हुई है. 

बताया जा रहा है कि अल मिन्हाद एयर बेस का इस्तेमाल संयुक्त सैन्य अभियानों के लिए किया जाता है और यहां ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों की तैनाती भी रही है. 

ईरान की भूमिका पर सवाल

इस घटना के पीछे ईरान की भूमिका होने का दावा किया जा रहा है लेकिन तेहरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. क्षेत्र में पहले से ही तनावपूर्ण हालात के बीच इस घटना ने नई चिंता पैदा कर दी है

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्रालय और यूएई प्रशासन की ओर से भी अब तक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि दोनों देश सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.

क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर

अगर इस हमले की पुष्टि होती है तो यह खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है. इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक तनाव भी बढ़ सकता है.

Tags:Iran attack Australian soldiersIran attack warDrone attack on Dubai's Al Minhad Air BaseIran attack Australian soldiers in DubaiIran war

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.