✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जहानाबाद के काको में डायरिया का कहर, गंदगी देख भड़की डीएम, नगर पंचायत को लगाई जोरदार फटकार देखिए-VIDEO

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:32:33 AM

जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद जिले के काको नगर पंचायत क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है. दूषित पानी और लचर सफाई व्यवस्था के कारण अब तक दर्जनों लोग बीमार पड़ चुके है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे खुद मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया.जैसे ही डीएम कुरैशी मोहल्ला, मुसहरी टोला और अन्य प्रभावित इलाकों में पहुँचीं, वहां की दुर्दशा देख वे नाराज़ हो गई.नाले में बहता पीने का पानी और चारों ओर पसरी गंदगी देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पंचायत अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, यह साफ तौर पर लापरवाही है. लोग बीमार हो रहे हैं और आप लोग सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है.

गंदगी देख भड़की डीएम

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सवाल उठाया कि आखिर अब तक जलजमाव और गंदगी की समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया.वहीं, स्थानीय लोगों ने भी डीएम के सामने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और बताया कि प्रशासनिक उपेक्षा के चलते उनकी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.

नगर पंचायत को लगाई जोरदार फटकार 

डीएम अलंकृता पांडे ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अब कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुधारना और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है.प्रशासन की इस तत्परता से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही हालात में सुधार होगा और ज़िला प्रशासन इस स्वास्थ्य संकट के समय लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.

Tags:Kako jahanabadDiarrhea wreaksDM viral videodm viral videodm video viralshamli dm viral videobaghpat dm viral videogwalior dm viral videodehradun dm viral videomirzapur dm viral videodm latest viral videodeharadun dm viral videosdm viral videolakhisarai dm viral videomuzaffarpur dm viral videoviral videogwalior dm video goes viralup viral videoviral videosviral video todayshamli viral videoviral video deoriaviral school videokanpur dehat dm neha jain viral videobihar dm video viealneha jain viral videoTrending newsViral newsBiharJahanabad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.