✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार : तेजस्वी के चेतावनी के बावजूद राजद विधायक CM नीतीश पर हमलावर, उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर की टिप्पणी

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:26:45 AM

पटना(PATNA): बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की चेतावनी के बावजूद राजद विधायक नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों में पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के साथ अब राजद के एक और विधायक विजय कुमार मंडल का नाम भी जुड़ गया है. हालांकि, बयान के अगले दिन ही विधायक विजय मंडल ने अचानक सुर बदल लिया. वहीं, सुधाकर सिंह पर अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर जदयू संसदीय बोर्ड के नेशनल प्रेसिडेंट उपेन्द्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अच्छा काम करने के लिए सामान्य तौर पर जो एक परंपरा रही है कि मकर संक्रांति बीतने का इंतजार करते है उतना इंतजार आप लोग भी कीजिए.

उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे कहा कि राजद के शीर्ष नेतृत्व को यह सब देखना चाहिए कि उनके विधायक क्या बोल रहे हैं. इस तरह का बयान उचित नहीं है. तेजस्वी यादव खुद कह रहे हैं कि यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है आखिर वे बर्दाश्त क्यों कर रहे हैं. इस सवाल का जवाब तो वही दे पाएंगे ना.बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान छपरा में काला झंडा दिखाये जाने के मामले पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवारा ने कहा कि यह सब विपक्ष का काम है. बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को टारगेट कर रही है लेकिन जनता नीतीश के साथ है. बीजेपी कुछ भी कर ले उससे फर्क नहीं पड़ता नीतीश पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं.

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि किसी भी प्रदेश में पक्ष और विपक्ष दोनों लोग है. विपक्ष के लोग अपनी कोशिश करते है. सामान्य तौर पर पक्ष विपक्ष तो चलता ही रहता है, जहां भी इस तरह की घटनाएं हुई है इसके पीछे विपक्ष के लोगों का हाथ है. विपक्ष के लोग इस तरह का काम करते रहे हैं जो भी व्यक्ति कुछ करता है उसी के खिलाफ नाराजगी भी होती है और उसी के समर्थन में भी लोग होते है, दोनों स्थितियां होती है.

Tags:Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi YadavTejashwi YadavRJDJDUCM Nitish kumarUPENDRA KUSHWAHABIHAR NEWSPATNA NEWSपटना न्यूजबिहार न्यूजनीतीश कुमारजेडीयूतेजस्वी यादवसीएम नीतीश कुमार

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.