✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ना-ना करते प्यार...आखिरकर प्रेम जाल में फंस ही गये खान सर, चोरी छुपे इस लड़की से रचायी शादी, इस दिन होगा दुल्हन का दीदार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:50:45 AM

पटना(PATNA): आज खान सर को कौन नहीं जानता. शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से उन्होंने क्रांति लाने का काम किया है, वो शायद आज से पहले किसी ने किया हो. खान सर भले ही अपने प्रोफेशन को लेकर काफी पारर्दर्शी है, लेकिन उनकी पर्सनल लाईफ किसी पहेली से कम नहीं है. चाहें उनका नाम ही क्यों ना हो. उनके नाम को लेकर लोगों का काफी ज्यादा कन्फ्यूजन है, क्योंकि वो अपना नाम अमित बताते है, लेकिन टाइटिल खान लिखते है, वहीं एक बार फिर खान सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए है, इस बार उन्होंने गपचुप तरीके से शादी करके सबको हैरान कर दिया है.

अपने प्रोफेशन को लेकर काफी फेमस है खान सर

आपको बताये कि भारत के एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं, जिन्होंने अपनी अनूठी शिक्षण शैली और यूट्यूब पर उपलब्ध मुफ्त शैक्षिक सामग्री के माध्यम से लाखों छात्रों के बीच लोकप्रियता हासिल की है. बिहार के पटना में रहने वाले खान सर, जिनके कोचिंग संस्थान 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' के वीडियो सामान्य ज्ञान, विज्ञान, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाने जाते हैं, खान सर ने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है.

खान सर ने चोरी छुपे इस लड़की से रचायी शादी

खान सर ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर एएस खान के साथ शादी रचा ली है. यह शादी समारोह बेहद सादगी और निजी तौर पर संपन्न हुआ, जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए. शादी की तारीख को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन यह खबर उनके प्रशंसकों और छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

इस दिन होगा दुल्हन का दीदार

खान सर ने अपने प्रशंसकों और छात्रों को इस खुशी में शामिल करने के लिए 2 जून 2025 को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है.इस रिसेप्शन में उनके करीबी लोग, सहयोगी, और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे.खान सर की सादगी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन भी उनकी शैली को दर्शाएगा सरल लेकिन दिल को छूने वाला.इसके अलावा, खान सर ने अपने छात्रों के लिए एक खास इवेंट की योजना बनाई है.6 जून 2025 को वे अपने छात्रों के लिए शादी का भोज आयोजित करेंगे, जिसमें उनके कोचिंग सेंटर और यूट्यूब चैनल से जुड़े हजारों छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा.

Tags:khan sirkhan sir newskhan sir marriagekhan sir wifekhan sir personal lifewife of khan sirwho is khan sir wifepatna teacher khan sirkhan sir patnalove life of khan sirtrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.