✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

IRCTC मामले में कोर्ट में पेश होने दिल्ली रवाना हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बीजेपी पर बोला जमकर हमला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:50:00 AM

पटना(PATNA): आईआरसीटीसी मामले में सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पहले से ही कहते आ रहे हैं कि केंद्र में बैठी सरकार विपक्षी दलों को समाप्त करना चाह रही है. तेजस्वी ने कहा कि कल की सुनवाई में हमें उपस्थित होना है, इसके लिए जा रहे हैं. जब तक केंद्र में मोदी सरकार रहेगी, तब तक विपक्षी दलों को इसी तरह परेशान करती रहेगी.

“बीजेपी के नेता लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं”

वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर आज जिला प्रखंड मुख्यालय पर आरक्षण बचाओ, चुनाव कराओ को लेकर बीजेपी के नेता धरना प्रदर्शन पर हैं, जिस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण समाप्त कहां हुआ है. बीजेपी के नेता सिर्फ लोगों को दिग्भ्रमित करने में लगे हैं. इसलिए वह इस तरह का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.