✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसे क्या मिला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:20:56 AM

पटना : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है. बिहार के नए नीतीश सरकार में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी 9-9 विभागों की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वहीं गृह विभाग इस बार भी नीतीश कुमार के पास ही है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग सौंपा गया है.

सीएम नीतीश कुमार के करीबी व मंत्री विजय चौधरी को जल संसाधन संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिला है.

सीएम नीतीश के पास है यह विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग की जिम्मेदारी रहेगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जिम्मे कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खनन एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी रहेगी.

इन मंत्रियों को मिला ये विभाग

विजेंद्र प्रसाद यादव के पास ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं प्रबंधन, निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रहेगा. डॉ प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन विभाग रहेगा. श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रहेगा. संतोष कुमार सुमन के पास सूचना प्रविधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग रहेगा. सुमित कुमार सिंह के पास विज्ञान प्राविधिकी की एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रहेगा.

नीतीश कुमार के नेतृत्व में 8 मंत्रियों ने ली थी शपथ

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 28 जनवरी को एनडीए सरकार का गठन हुआ था. उस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में सीएम के अतिरिक्त 8 मंत्रियों ने शपथ ली थी. सरकार बनने के बाद से ही विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा था. लेकिन अब विभागों का बंटवारा हो गया है.

विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी

बताया जा रहा है कि विभागों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फाइल को राजभवन भेजा था, जिसे बिहार सरकार के सीनियर अधिकारी लेकर राजभवन पहुंचे थे. इसके कुछ देर में ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेश से  मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के हस्ताक्षर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया.

 रिपोर्ट: संजीव ठाकुर 

Tags:bihar newsbihar politicsnitish kumarVijay Sinha and Samrat ChaudharyDepartments of ministers were divided in Biharpolitical news bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.