✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बाढ़ को लेकर विभाग अलर्ट पर, जल संसाधन मंत्री ने बताया बाढ़ की असली वजह

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:10:06 PM

पटना(PATNA): बिहार में हर साल की तरह इस साल भी बाढ़ से हालात खराब है. इस बाढ़ का कारण नेपाली नदियों को माना जा रहा है. इस बारे में जल संसाधन मंत्री संजय झा का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि नेपाल में काफी ज्यादा बारिश हुई है. इससे गंडक और बूढ़ी गंडक में जलस्तर में वृद्धि हुई है. इसे लेकर सारे विभाग के अधिकारी अलर्ट पर हैं. हालांकि इससे अभी कोई खतरा नहीं है. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार औसत से 36% कम बारिश हुई है. मुख्यमंत्री खुद भी रिव्यु कर रहे हैं. इसे लेकर काम भी किए गए हैं और किए जा रहे हैं. कुछ जिलों में बारिश कम हुई है. वहां डीजल अनुदान की व्यवस्था दी जा रही है.

सरकारी नौकरी देने की पूरी तैयारी

जल संसाधन विभाग में बहाली को लेकर उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग में 350 इंजीनियर बहाल हम लोगों ने किया था. इन्होंने फील्ड ट्रेनिंग भी कर ली थी. लेकिन, कई अभ्यर्थी स्टे आर्डर के लिए कोर्ट चले जाते हैं. इसलिए दो-तीन साल की देर हो जाती है. आने वाले समय में सरकार सिंसियर है और उस डायरेक्शन में सरकार काम कर रही है. सरकारी नौकरी हो या अन्य तरीके से रोजगार सभी की व्यवस्था की जा रही है.

मिलकर किया जाएगा फैसला

ममता बनर्जी के नीतीश कुमार के साथ 2024 चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी  का बयान स्वागत योग्य है. मुख्यमंत्री 3 दिनों की यात्रा के बाद दिल्ली से पटना लौटे हैं. जो भी विपक्ष के नेता हैं, उनसे मिले हैं और उन्होंने चर्चा किया हैं. आगे बैठ कर बात की जाएगी. रातों रात कोई चीज तय नहीं होती.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.