✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

साइबर क्राइम का अड्डा बना देवघर, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 8 शातिर गिरफ्तार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:32:28 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर पुलिस ने 8 जालसाजों को गिरफ्तार किया है जो होली में बाहर से कमाकर घर आने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर डिजिटल ठगी करते थे. जिले के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने देवीपुर के सिरसिया जंगल से इन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधी अपने घर से निकलकर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम देते थे.

गिरफ्तार अपराधी जिले के पथरोल, मधुपुर, सोनारायठाढ़ी, खागा और सारवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ये जालसाज बैंक अधिकारी, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ या कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे. पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल और 12 सिम बरामद किया है. जब्त सिम में 4 ऐसे नंबर मिले, जिनके खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है. साइबर थाने की पुलिस ने इनसे इनके अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल कर इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट-ऋतुराज

 

Tags:deoghar newscyber crimecyber crime newsdeoghar latest newsjharkhand newsbihar newsdeogharcyber crime in deogharbihar news livejharkhand news liveetv news biharbihar jharkhand newsbihar jharkhand news livedeoghar cyber crimejamtara cyber crimecyber crime indiajharkhand news live todayhindi newsjharkhand bihar news livecyber crime awarenessdeoghar jila cyber crime in jharkhandwhat is cyber crimecrime newsDeoghar became a hub of cyber crimegetting benefits of government schemes8 criminals arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.