☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIHAR INVESTORS MEET: उद्योगपतियों की मांग, लॉ एंड ऑर्डर  मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करें सपोर्ट 

BIHAR INVESTORS MEET: उद्योगपतियों की मांग, लॉ एंड ऑर्डर  मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करें सपोर्ट 

पटना(PATNA): बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार इन्वेस्टर्स मीट 2022 का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उद्योग मंत्री समीर महासेठ सहित कई नेता और उद्योगपति शामिल हुए. बिहार में नए उद्योग लगाए जाने पर चर्चा तो हुई लेकिन इस दौरान उद्योगपतियों ने चिंता भी जतायी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने चिंता जाहिर की. 

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि विधि व्यवस्था बनी रहे इस पर ध्यान देने की जरूरत है.  माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के निदेशक ने कहा कि हम लोग दिल्ली से आए हैं. हमें ऐसा माहौल चाहिए जहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो.  जब हमने बिहार में उद्योग लगाने के बारे मन बनाया तब कई साथियों ने कहा कि उद्योग आखिर बिहार में ही क्यों लगाना चाहते हैं? तब हमने उनकी बातों को इग्नोर कर दिया और बिहार चले आये. जिस समस्या की लोग बातें कर रहे थे वैसा दिखा नहीं. हमें नीतीश कुमार का सुशासन मिला. लेकिन अपराधियों द्वारा उद्योगपतियों को टारगेट बनाया जाता है इसलिए यदि लॉ एंड ऑर्डर सही रहेगा तो आसामाजिक तत्व उद्योगपतियों को टारगेट नहीं कर पाएगा. इसलिए हम चाहते हैं कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सपोर्ट करें क्योंकि यह एक चैलेंज है. 

Published at:29 Sep 2022 07:03 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.