✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Dell ने भी की छंटनी की घोषणा, 6650 कर्मचारियों को निकाला जाएगा बाहर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:14:53 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अन्य प्रमुख दिग्गजों के बाद डेल टेक्नोलॉजीज ने भी छंटनी की घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि वह लगभग 6,650 कर्मचारियों की छंटनी करेगा, जो वैश्विक कार्यबल का 5% है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी बाजार की स्थितियों का सामना कर रही है जो "अनिश्चित भविष्य के साथ गिरावट जारी है." इसके बारे में कंपनी के सह-मुख्य परिचालन अधिकारी जेफ क्लार्क ने कर्मचारियों के लिए एक नोट जारी करते हुए जानकारी दी.

उन्होंने आगे कहा कि पहले की गई कॉस्ट कटिंग की पहल जैसे कि भर्ती और यात्रा प्रतिबंधों पर रोक अब कंपनी को बचाए रखने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. हाल ही में, Amazon, Google और Goldman Sachs Group Inc सहित कई प्रौद्योगिकी कंपनियों ने दुनिया में मौजूदा आर्थिक स्थिति के कारण बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है.

कई कंपनियों ने की है छंटनी

बता दें कि वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ ही पूरी दुनिया में कर्मियों की छंटनी किये जाने की शुरुआत भी हो चुकी है. Google, Swiggy, Amazon, Snapchat, Facebook, Twitter, Microsoft और दूसरे कंपनियों में छंटनी का दौर चल पड़ा है. 2023 के मात्र शुरुआती 15 दिनों में ही 91 आईटी कंपनियों के द्वारा करीबन 24 हजार से ज्यादा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है. साथ-साथ ही भारतीय स्टार्टअप कंपनियों के द्वारा भी छंटनी की शुरुआत हो चुकी है.

Google ने वैश्विक स्तर पर 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की, जिसके बाद वैश्विक स्तर पर कंपनी ने इन कर्मचारियों की छंटनी की.

Twitter के अधिग्रहण के बाद एलोन मस्क भी नित्य नये प्रयोग कर रहे हैं. पिछले साल अक्टूबर के अंत में विवादास्पद ट्विटर अधिग्रहण को निपटाने के लिए एलोन मस्क ने $ 44 बिलियन का भुगतान किया था. जिसके बाद परिणामस्वरूप मस्क ने टेस्ला के शेयरों में 40% से अधिक की गिरावट देखी गयी थी, ट्विटर हेडक्वार्टर में मस्क की एंट्री होते ही एक झटके में कंपनी के करीब 50 फीसदी एंप्लाई निकाल दिया गया. कंपनी अपने सोशल साइट से 50 हजार कर्मियों को बाहर निकाल रही है.

Microsoft

टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने वैश्विक स्तर पर 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. ये आंकड़ा कंपनी की कुल वर्क फोर्स का करीब 5 फीसदी से अधिक का है. कंपनी के सीईओ सत्या नाडेला के अनुसार यह पूरी छंटनी इस वर्ष मार्च में होगी.

Amazon

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने साल 2023 की शुरुआत में ही Amazon Layoff का ऐलान कर दिया है. खबर है कि Amazon अपने करीबन 18000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है. इसकी शुरुआत मार्च से होगी, वैसे कर्मियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. कर्मियों की ओर से सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी को रखा जा रहा है.

Facebook (Meta) मंदी का हवाला देते हुए फेसबुक के द्वारा भी कर्मियों की छंटनी की जा रही है. कंपनी अपने 13 फीसदी कर्मियों की छंटनी कर चुकी है. यह सब कुछ कास्ट कंटिंग के नाम पर हो रहा है.

Alibaba- बीते साल Alibaba layoff के तहत 9471 कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है. कोरोना के बाद कंपनी आर्थिक मंदी से गुजर रही है, इसके कारण कर्मियों की छंटनी कर कास्टिंग कम रही है.

Swiggy- फूड डेलीवेरी एप स्विगी भी अपने कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की है. स्विगी ने घोषणा की है कि वह अपनी लेटेस्ट छंटनी प्रक्रिया के तहत 380 कर्मचारियों को निकालने वाली है. कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को एक ईमेल भेज कर इसकी जानकारी दी है. फूड डिलीवरी कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने छंटनी के कई कारण बताए हैं और स्विगी द्वारा कर्मचारियों की संख्या कम करने के फैसले के लिए माफी मांगी है.

 

Tags:Dell also announced layoffs650 employees650 employees will be firedlaid offlay offlay off verbgot laid offgoogle lay offlay off meaninggetting laid offlay offslay off phrasal verbwhat does lay off meanamazon plans to lay off 10lay off meaning in englishlaid off from worklaid off jobi got laid offbeing laid offbeing laid off worklayofflayoffsgetting laid off vs fired#layoffslyft layoffsnap layofftech layoffmeta layofflayoffs fyitech layoffsmass layoffsmeta layoffs

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.