✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आखिरकार दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा से हुआ पारित,जानिए AAP सांसद पर क्या लगा आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:18:51 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): - दिल्ली सेवा बिल 2023 को संसद से पारित कर दिया गया है. सोमवार को यह राज्यसभा से भी पारित हो गया. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा.

जानिए दिल्ली सेवा बिल के बारे में थोड़ा विस्तार से

दिल्ली सेवा बिल 2023 को संसद में पास कर दिया है . लोकसभा में यह बिल बृहस्पतिवार को बहुमत से पारित हो गया था. सोमवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया. इस बिल को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार खूब राजनीतिक कवायद की थी. इस बिल के पक्ष में 131 और विरोध में 102 वोट पड़े थे.

आप सांसद राघव चड्ढा पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप

 दिल्ली सेवा बिल 2023 पर समर्थन को लेकर काफी राजनीति हुई. इधर सोमवार को बल के समर्थन में एक अद्भुत घटना हुई.पांच सांसदों ने आप सांसद राघव चड्ढा पर फर्जी तरीके से उनके हस्ताक्षर लेने का आरोप लगाया. इस मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने. उन्होंने उपसभापति शेष मामले की जांच कराने की मांग की. फर्जी हस्ताक्षर मामले में की जांच के आदेश उपसभापति ने दे दिए हैं.

दिल्ली के विकास को लगेंगे पंख : अनुराग सिंह ठाकुर 

दिल्ली सेवा बिल 2023 को लेकर सत्ता पक्ष के लोगों ने प्रतिक्रिया दी है.केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विकास को पंख लगेंगे.

Tags:DelhiRajya SabhaDelhi Service Bill finally passedDelhi service bill 2023

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.