✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शराब नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, घंटों पूछताछ के बाद सीबीआई ने की कार्रवाई

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:23:12 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए नई आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार को उन्हें तलब किया था. घंटों पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को खत्म करने के बाद सीबीआई और ईडी की तपिश में नेता

जब से आप की दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को 31 जुलाई, 2022 को खत्म किया गया था, तब से आप के कई वरिष्ठ नेता और उनके करीबी सहयोगी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई की तपिश का सामना कर रहे हैं. नई नीति को खत्म करने के बाद दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2020 से पहले लागू 'पुरानी उत्पाद व्यवस्था' को वापस लाने का फैसला किया था. आप की कार्रवाई के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी नीति के कार्यान्वयन में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.

डिप्टी सीएम के घर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर सीबीआई ने की थी छापेमारी

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने डिप्टी सीएम के घर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर कई तलाशी ली है. हालांकि सीबीआई ने अपनी चार्ज शीट में मनीष सिसोदिया को आरोपी नहीं बनाया था. इस कथित घोटाले को लेकर आप और भाजपा के बीच भी अनबन होती रही है.

Tags:Delhi Deputy CM Manish Sisodia arrested in liquor policy caseDelhi Deputy CM Manish Sisodia arrestedliquor policy caseCBI takes action after hours of questioningCBIDelhi Deputy CM Manish Sisodia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.