✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Delhi Election Results 2025: भाजपा और आप में कांटे की टक्कर, 9 हॉट सीटों पर आम आदमी पार्टी का बुरा हाल, केजरीवाल समेत सीएम आतिशी पीछे

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:21:54 PM

टीएनपी डेस्क: राजधानी दिल्ली में इस वक्त सियासी पारा बढ़ा हुआ है. सभी पॉलिटिकल पार्टियों में हलचल तेज हो गई है. दिल्ली में इस वक्त भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे बढ़ते जा रही है और आम आदमी पार्टी पीछे. भाजपा ने 43 तो आप पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, दिल्ली के हॉट सीटों की बात करें तो यहां भी भाजपा रेस में सबसे आगे है. आप पार्टी बस 2 ही हॉट सीट पर कब्जा जमा पाई है.

वहीं, आप के लगभग सभी दिग्गज चेहरे भाजपा उम्मीदवारों से पीछे नजर आ रहे हैं. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 450 वोटों से भाजपा से पीछे चल रहे हैं. दूसरी तरफ कालकाजी सीट से सीएम आतिशी भी भाजपा के रमेश बिधूड़ी से 2800 वोटों से पीछे चल रही हैं. ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने 2271 वोटों से आप के सौरभ भारद्वाज को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं.

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 27 साल का वनवास इस बार बीजेपी खत्म करने वाली है. बता दें कि, इसी महीने की 5 तारीख को दिल्ली में विधनसभा चुनाव हुए थे. 70 सीटों पर 60.54% वोटिंग हुई थी. एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा इस बार सत्ता पर वापसी कर सकती है. हालांकि, अब तो यह परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस बार दिल्ली की सत्ता पर कौन राज करेगा. एक बार फिर केजरीवाल की सरकार होगी या फिर भाजपा इस बार बाजी मारेगा.

Tags:delhi election resultdelhi election result 2025delhi election 2025delhi election resultsdelhi election results 2025 livedelhi assembly election 2025delhi assembly electionsdelhi election results livedelhi election results 2025delhi assembly elections 2025delhi election 2025 resultdelhi assembly election results 2025 livedelhi electiondelhi election result livedelhi elections 2025delhi election result 2025 live todaydelhi election result todayदिल्ली चुनाव परिणामदिल्ली चुनाव परिणाम 2025दिल्ली चुनाव 2025दिल्ली चुनाव परिणामदिल्ली चुनाव परिणाम 2025 लाइवदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025दिल्ली विधानसभा चुनावदिल्ली चुनाव परिणाम लाइवदिल्ली चुनाव 2025 परिणामदिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 लाइवदिल्ली चुनावदिल्ली चुनाव परिणाम 2025 आज लाइवदिल्ली चुनाव परिणाम आजbjpaap vs bjpbjp vs aapbjp newsbjp livebjp resultsbjp programbjp live newsbjp wins delhibjp live eventbjp vs congressbjp live programbjp strategy 2025bjp delhi campaignbjp youtube shortsbjp election resultsmost exit polls give bjp edgebjp takes lead in delhi exit polljp naddadelhi electionsभाजपाआप बनाम भाजपाभाजपा बनाम आपभाजपा समाचारभाजपा लाइवभाजपा परिणामभाजपा कार्यक्रमभाजपा लाइव समाचारभाजपा की दिल्ली में जीतभाजपा लाइव इवेंटभाजपा बनाम कांग्रेसभाजपा लाइव कार्यक्रमभाजपा रणनीति 2025भाजपा दिल्ली अभियानभाजपा यूट्यूब शॉर्ट्सभाजपा चुनाव परिणामज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़तभाजपा ने दिल्ली में बढ़त बनाई एग्जिट पोलजेपी नड्डा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.