✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जानलेवा रील! पिस्तौल के साथ रील बना रहा था ये युवक, तभी चल गई गोली, उसके बाद जो हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 20, 2026, 1:52:55 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल युवाओं में रील बनाकर इंस्टाग्राम फेसबुक, यूट्यूब पर फेमस होने का क्रेज बहुत ज्यादा है, जहां लोग बहुत ही आसान तरीके से डांस करके या वीडियो बनाकर करोड़ों रुपये कमाना चाहते है.वही कई लोगों को हथियार के साथ वीडियो बनाने का भी काफी ज्यादा शौक होता है लेकिन यह शौक कब जानलेवा हो जाए किसी को नहीं पता.हालांकी हथियार के साथ वीडियो बनाना गैरकानूनी माना जाता है जिस पर पुलिस कार्यवाही भी करती है लेकिन फिर भी लोग सुधरने का नाम नहीं लेते है ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक को हथियार के साथ वीडियो बनाना काफी जानलेवा साबित हो गया.

पढ़े कहा का है पूरा मामला

आपको बताएं कि पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का है.जहां एक युवक रील बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी ही मौत का आखिरी रील बनकर रह गया.दरअसल युवक अपनी लाइसेंसी पिस्तौल के साथ रील बनाने की कोशिश कर रहा था तभी गलती से गोली चल गई.जिसके बाद युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा उसके बाद उसके दोस्तों ने अस्पताल पाहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.युवक की मौत हो चुकी थी.

इस तरह बन गई जिंदगी की आखिरी रील 

मामले पर पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय पवन कुमार अपने परिवार के साथ दल्लूपुरा गांव में रहता था. पुलिस ने इस मामले में न्यू अशोक नगर थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के पास से 10 कारतूस और एक पिस्तौल बरामद की है.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग इसे मौत वाली रील बता रहे है.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

 मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल का पवन अपने फोन में रील बनाने की कोशिश कर रहा था वही बगल में उसका चचेरा भाई भी खड़ा था जिसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर था उसने अचानक से रिवॉल्वर ले लिया और पिस्टल के साथ रील बनाने लगा तभी अचानक से गोली चल गई और पवन को ही गोली लग गई.पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पिस्तौल और 10 कारतूसों को बरामद किया है, वह जांच कर रही है कि पीछे वजह क्या है.

हथियार के साथ रील बनाना गैरकानूनी

आपको बता दे की हथियार के साथ रील बनाना गैरकानूनी तो है ही ये आपके लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है इसलिए प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जाती है कि हथियार के साथ रील ना बनाएं इससे समाज में गलत संदेश जाता है तो वहीं आपकी छवि भी खराब होती है लेकिन फिर भी लोग नहीं सुनते है जिसका अंजाम ऐसा ही होता है.

Tags:viral videoviral ai videosviral short videocrazee viral videosgold medalist viral videotrump response viral videoviral video white house baghow to viral short videogold medalist viral video 2026tom holland react viral videosgold medalist viral video twittershorts video viral kaise karegold medalist viral video 2026 linkgold medalist viral video 2026 boldshorts video viral kaise kare 2025how to viral shorts video on youtube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.