✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लोगों की समस्या जानने गांव पहुंचे डीसी, जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताई व्यथा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:43:26 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका शहर से सटे सदर प्रखंड के गोलपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दिग्घी में जिला प्रशासन द्वारा जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. परंपरागत तरीके से डीसी अभिजीत सिन्हा का स्वागत किया गया. अपने संबोधन में डीसी ने कहा कि आपकी समस्याओं को समझने एवं उसे दूर करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है. आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि योजनाएं सिर्फ कागज तक सीमित नहीं रहे. लोगों को धरातल पर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं दिखाई दे, इस उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन कार्य कर रहा है. ससमय जन-जन तक सरकार की योजना पहुँचे यह जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है.कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं. स्टॉल पर पहुँचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें.

जिले के सभी गांव में होगा जन संवाद कार्यक्रम

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी गांव में इसी प्रकार से कैंप का आयोजन किया जाएगा. हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसे सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा. जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम जनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए. अपनी समस्याओं, परेशानियों को बेझिझक बताएं ताकि उसे  दूर किया जा सके.

जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए चलाई जा रही है कई योजनाएं

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन अन्तर्गत योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक अति महत्वकांक्षी योजना है.कहा कि सरकार की  कल्याणकारी योजनाएं सभी जनजातीय समूह तक पहुँचे इसके लिए लगभग 600 कैम्प का आयोजन पूरे जिले में किया जाएगा.कैम्प के माध्यम से जनजातीय ग्राम में सभी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का कार्य किया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अधिकारी को कराया अवगत

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. अबुआ आवास, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, चापाकल मरम्मती, जल मीनार की मरम्मती से संबंधित समस्याओं से ग्रामीणों ने अवगत कराया.इस संबंध में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं पंचायत सचिव को आवश्यक निदेश दिया.कहा कि अविलंब समस्याओं को दूर किया जाए. पेयजल की समस्याओं को दूर करने के लिए 15वीं वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया जाय. कहा कि टाइमलाइन निर्धारित कर इन समस्याओं को दूर करें.

डीसी ने विभिन्न स्टॉल का किया निरीक्षण

इस दौरान डीसी ने विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया. स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर की जांच की. विभिन्न जांच किट रखने का निदेश दिया. कहा कि सभी जरूरी दवाई निश्चित रूप से रहे, इसका ध्यान रखा जाय. बाल विकास परियोजना के स्टॉल निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध प्री स्कूल किट, एएनसी कार्नर के संबंध में जानकारी प्राप्त की. कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर गठित टीम के द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र की जांच की जाएगी.

रिपोर्ट-पंचम झा

 

Tags:dumka newsdumka DCDC reachedvillageproblems of the peoplepeople expressed their painpublic dialogue programजन संवाद कार्यक्रम

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.