✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

ट्रेन की खिड़की से बेटी ने दिखाया कोरियन हार्ट, फिर पापा ने मासूमियत से जो किया देख हंस पड़े लोग, Video Viral 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:22:32 PM

TNP DESK- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मज़ेदार और प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेन की खिड़की से बेटी अपने पापा को ‘कोरियन हार्ट’ बनाकर दिखाती है. लेकिन बेटी की यह प्यारी सी एक्टिंग उसके भोले-भाले पिता समझ ही नहीं पाते और फिर जो होता है, वह देखने वालों का दिल जीत रहा है.

कैसे हुआ मज़ेदार मोमेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ट्रेन में बैठी है और विदाई के दौरान अपने पापा को ट्रेंडिंग ‘कोरियन फिंगर हार्ट’ दिखाती है. वो मुस्कुराते हुए दो उंगलियों को जोड़कर दिल का आकार बनाती है.

लेकिन पिता इसे बिल्कुल समझ नहीं पाते और उल्टा-सीधा हाथ हिलाकर बेटी को जवाब देने लगते हैं. एक बार तो वह दिल की जगह "थोड़ा ठहरने" का इशारा कर देते हैं. लड़की हंसते-हंसते लोटपोट हो जाती है.

 

फिर आया वो पल जिसने वीडियो को वायरल कर दिया

लड़की ने जैसे ही उंगलियों से दिल का छोटा सा दिल बनाया, पिता ने तुरंत जेब से 500 रुपए निकालकर उसे दे दिए. वह समझ ही नहीं पाते कि यह एक प्यार भरा इशारा था. उन्हें लगा बेटी पैसे मांग रही है इसलिए उन्होंने बिना एक पल सोचे, बिना कुछ पूछे, तुरंत कुछ पैसे अपनी जेब से निकालकर बेटी को थमा दिया. 

ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूज़र ने लिखा— पापा सबसे क्यूट होते हैं, दुनिया में बेस्ट!दूसरे ने लिखा कोरियन हार्ट नहीं, ये इंडियन हार्ट है… सबसे प्यारा.  कई लोग इस वीडियो को अब तक का सबसे wholesome moment बता रहे हैं.

 

Tags:Viral videoViral newsSocial media viral videoTrending videoDaughter showed her Korean heart to fatherDaughter father viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.