✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महाशय...जरा सुधारिए व्यवस्था! दरभंगा का DMCH हुआ पानी-पानी, नगर निगम पर उठ रहे सवाल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:31:11 AM

दरभंगा(DARBHANGA): मिथिला का गौरव कहा जाने वाला दरभंगा का DMCH आज पानी- पानी हो गया है. पहली बरसात और सावन माह की झमाझम बारिश ने दरभंगा शहर की सूरत बिगाड़ दी है. पूरे शहर के साथ - साथ उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जलमग्न हो गया है. अस्पताल के बाहर और भीतर हर जगह पानी ही पानी है. हाल ये है यहां का एमर्जेंसी वार्ड, मेडिसिन वार्ड, बच्चा वार्ड सहित कई वार्ड एवं अस्पताल का परिसर जलमग्न  है. डीएमसीएच में जलजमाव की वजह से यहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीज, उनके परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. 

बारिश से बदहाली उजागर 

इधर शहर की लगभग सभी सड़के जलमग्न है तो वही रिहायशी इलाकों में भी लोगों के घरों में नाले का गन्दा पानी प्रवेश कर गया है. इससे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि देर रात से हो रही तेज बारिश ने दरभंगा नगर निगम के सारे दावे की पोल खोल कर रख दी है.  शहरवासी नगर निगम प्रशासन से पानी निकासी के लिए गुहार कर रहे हैं. अब देखना होगा कि लोगों को कब तक इस समस्या से निजात मिल पता है. 

Tags:bihardarbhangaDarbhanga's DMCH water-waterMunicipal Corporation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.