☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हल्की बारिश में ही टूट गया सुरक्षा बांध, दर्जनों परिवारों का सड़क संपर्क हुआ भंग

हल्की बारिश में ही टूट गया सुरक्षा बांध, दर्जनों परिवारों का सड़क संपर्क हुआ भंग

मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में गायघाट प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक सुरक्षा बांध हल्की बारिश में ही टूट गया है. बांध के टूट जाने के कारण दर्जनों परिवार का घर बाढ़ के पानी से घिर गया है. दरअसल बागमती नदी में आई अचानक उफान के ही कारण पानी की तेज धारा बहने लगी है. वहीं महादलित टोला में आने जाने के लिए बनाया गया सुरक्षा बांध भी टूट गया है. इसको लेकर ग्रामीण किशोर कुमार ने जानकारी दी कि हाल ही में सुरक्षा बांध की मरम्मती का कार्य मनरेगा योजना से कराया गया था. बांध के कटाव की सूचना स्थानीय सीओ को दी गई थी. लेकिन सीओ ने कोई संज्ञान नहीं लिया.

यह भी पढ़ें:

चार साल के बच्चे को डसने के बाद मर गया कोबरा, बच्चा स्वस्थ

एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने दिया समस्या के निदान का आदेश

वहीं इसको लेकर स्थानीय बुजुर्ग भी बताते हैं कि रस्ता बंद हो गया है. जिसके कारण हम सबकी परेशानी बढ़ गई है. जनप्रतिनिधियों ने बोरी में रेत डालकर बांध के कटाव को रोकने का प्रयास किया था लेकिन अब तक कटाव नहीं रुक पाया है. इस पूरे घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा है कि मामले की जानकारी के बाद सीओ सहित कई अधिकारी को बांध की मरम्मती के निर्देश दिए गए हैं. कुछ परिवार प्रभावित हुए हैं और इसको लेकर संबंधित विभाग को भी निर्देशित किया गया है. साथ ही ऊंचे स्थान और जगह पर विष्ठापित किए जाने को लेकर जानकारी दी गई है.

Published at:23 Jun 2022 02:45 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.