✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

खुद को गया एसएसपी का करीबी बताकर किया साइबर फ्रॉड, मामला दर्ज 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:25:54 AM

गया(GAYA): बिहार के गया में साइबर क्राइम के नए-नए तरीके इजाद हो रहे हैं. इस क्रम में एक शख्स ने खुद को एक चैनल का हेड बताकर गया एसएसपी से सीधी पहुंच होने का नाटक रचकर अपने अकाउंट में रुपए मंगवा लिए. इस तरह के फर्जीवाड़ा और साइबर क्राइम का ऑडियो गया पुलिस के पास पहुंचा. मामले सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई. रामपुर थाना में एसएचओ रवि कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं चिन्हित साइबर फ्रॉड पटना के ईशान अमन की तलाश में पुलिस जुट गई है.

यह भी पढ़ें:

सीमांचल में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी, कटिहार से दो तस्कर पकड़ाए

गया पुलिस के पास पहुंचा था वायरल ऑडियो

जानकारी के अनुसार गया के एसएसपी से किसी केस में पैरवी करने के नाम पर एक केस के वादी से बात करते हुए साइबर फ्रॉड करने वाले शख्स का वीडियो वायरल हुआ था. मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 81/22 से जुड़ा था. इस वायरल ऑडियो में वादी पक्ष के अभिषेक नाम के व्यक्ति को कहा जा रहा है कि गया के एसएसपी हरप्रीत कौर से मेरी अच्छी पहचान है. एसएसपी से पैरवी कर तुम्हारा काम करवा देंगे, जिसके एवज में साइबर क्राइम के माहिर युवक द्वारा पीड़ित से  6 हजार रुपया ऑनलाइन पेमेंट भी कराया गया है.

गौरतलब है कि, जिस पीड़ित व्यक्ति की साइबर क्राइम करने वाले युवक से बात हो रही थी, उसका मामला गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक की हत्या से जुड़ा है. वायरल ऑडियो में पीड़ित द्वारा बताया जा रहा है, कि रिश्तेदार जो ट्रैक्टर मालिक थे, उनकी हत्या अपराधियों द्वारा मानपुर क्षेत्र में कर दी गई थी. इस मामले में थाना ने अभी तक कुर्की जब्ती नहीं की है.  इस ऑडियो में साइबर क्राइमर द्वारा पीड़ित से एसएसपी हरप्रीत कौर की नजदीकी और एक चैनल का हेड होने का परिचय देकर पैरवी करने का धौंस देकर पीड़ित से बात कर रहा था.

एसएसपी कर रहीं कार्रवाई 

हालांकि, इस घटना को एसएसपी हरप्रीत कौर ने गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम करने वाले व्यक्ति और उसके मोबाइल नंबर से पूरा डिटेल निकाल कर कार्रवाई शुरू कर दी है. साइबर क्राइम कर पीड़ित व्यक्ति से बात करने वाले व्यक्ति के बारे में पता चला है कि वह पटना का रहने वाला है, जो चैनल हेड का परिचय देकर साइबर क्राइम करता है. उसकी पहचान पटना के एमआइजी 03 सीबी ब्लॉक 14 फ्लैट नंबर 38 निवासी ईशान अमन के रूप में की गई है. मामले में गया पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.