✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CUET UG 2022 के परिणाम 15 सितंबर तक किए जाएंगे घोषित, 11 सितंबर को होगा री-एग्जाम 

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:39:02 PM

CUET UG 2022 Result: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के स्नातक के परिणाम 15 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे. स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जरूरी सीयूईटी-यूजी की परीक्षा पहली बार जुलाई में हुई और 30 अगस्त को खत्म हुई है. नतीजों को लेकर यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार (M. Jagdish Kumar) ने भी ट्वीट किया है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे.

बता दें कि CUET UG 2022 की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी गई है, उम्मीदवार 10 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी कर दी जाएंगी. इसके अलावा एनटीए किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं करेगा. 

11 सितंबर को होगा री-एग्जाम
CUET UG परीक्षा 15 जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक छह चरणों में देश के 259 शहरों और देश के बाहर 09 शहरों में स्थित 489 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. बता दें कि परीक्षा में 14.90 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थें. हालांकि जो उम्मीदवार तकनीकी गड़बड़ियों के कारण अपनी परीक्षा नहीं दे सके हैं उनके लिये 11 सितंबर को री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवार cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.