✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CUET के PHASE II परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब होगा इम्तहान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:40:09 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  cuet इग्ज़ैम के फेज 2 के तारीखों का ऐलान हो गया है. यह परीक्षा अब 24 से 28 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी. जल्द ही इसके लिए अभ्यर्थियों का admit card रिलीज किया जाएगा. UGC के चेयरमैन जगदीश कुमार ने रविवार को बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) का दूसरा चरण अब 24 से 28 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा. और परीक्षा से पहले एक नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. 
उन्होंने बताया कि निर्णय लिया गया है कि 12 से 14 अगस्त 2022 के स्थान पर, इन सभी उम्मीदवारों के लिए CUET (UG) 2022 परीक्षा अब 24 से 28 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी, और एक नया प्रवेश पत्र exam के पहले जारी किया जाएगा.

15 हजार से ज्यादा मिले थे रिक्वेस्ट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का निर्णय 15,811 उम्मीदवारों के रिक्वेस्ट के बाद आया. एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों को 12 से 14 अगस्त के अलावा किसी तारीख का विकल्प चुनने कि छूट दी गई थी. इसके बाद एजेंसी ने चरण II की परीक्षा की तिथि की घोषणा की. यूजीसी अध्यक्ष ने कहा की cuet ug दूसरे चरण में, कुछ परीक्षा केंद्रों के लिए, प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से, सीयूईटी (यूजी) 2022 परीक्षाओं को पहले 4 से 6 अगस्त 2022 के बीच 12-14 अगस्त 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

लगातार देखते रहें NTA की वेबसाइट

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने प्रभावित उम्मीदवारों को 12 से 14 अगस्त 2022 के अलावा अन्य तिथियों को चुनने का विकल्प भी दिया था, इसी तरह, कई उम्मीदवारों ने भी एनटीए से संपर्क किया और 12 से 14 अगस्त के बीच अपनी परीक्षा निर्धारित न करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान देश में त्योहारों की एक श्रृंखला होती है. उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों ने 10 अगस्त के बाद सीयूईटी (यूजी) 2022 परीक्षा के लिए तारीख या शहर बदलने का अनुरोध किया था क्योंकि आवंटित शहर उनके लिए उपयुक्त नहीं थे. इस बीच, 17,18 अगस्त और 20 अगस्त को सीयूईटी-यूजी के तीसरे चरण का आयोजन उम्मीदवारों को पहले से सूचित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा. कुमार ने उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट http://nta.ac.in से अपडेट रहने की सलाह भी दी है. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.