✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

CUET PG Result 2022 Update : सोमवार को जारी होगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, जानें समय और चेक करने का पूरा तरीका

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 11:32:25 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सीयूईटी पीजी 2022 (CUET PG Result 2022 Declare) का रिजल्ट कल यानी 26 सितबंर को आयेगा. इसकी जानकारी खुद यूजीसी के अध्यक्ष, ममीडाला जगदीश कुमार (UGC Chairman, Mamidala Jagadesh Kumar) ने ट्वीट कर दी है. उसके साथ ही उन्होंने सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी करने तारीख और समय (CUET PG Result 2022 Declare Date and Time announced) की घोषणा की है.

ममीडाला जगदीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 26 सितंबर (सोमवार) को शाम 4 बजे तक सीयूईटी-पीजी रिजल्ट जारी करेगी, जिसकी जरूरत यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए पड़ेगी. सभी छात्रों को शुभकामनाएं.'

बता दें कि सीयूईटी पीजी रिजल्ट कल 4 बजे जारी होने के बाद, उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. वहीं, उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड (CUET PG 2022 Scorecard) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

सीयूईटी रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा. आपको बता दें कि इससे पहले 23 सितंबर को एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी फाइनल का आंसर की (Answer Key) जारी किया था. अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

ऐसे करें सीयूईटी पीजी रिजल्ट चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.  
होम पेज पर 'CUET PG Result 2022 link' (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.  
अब लॉग इन क्रैडेंशियल्स दर्ज करके सबमिट करें.  
आपका सीयूईटी पीजी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. 
इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.