✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महाकुंभ के आखिरी अमृत स्नान पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: February 3, 2025,
Updated: 8:16 PM

टीएनपी डेस्क: आज बसंत पंचमी है और महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान भी. इस पावन अवसर पर आज 3 फरवरी को महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है. लाखों-करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे हुए हैं. इस वक्त प्रयागराज का नजारा कुछ और ही दिखाई दे रहा है. हर ओर श्रद्धालु भगवान शिव व भगवान राम की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. हर ओर ‘हर हर महादेव’ व ‘जय श्री राम’ का जयकारा गूंज रहा है. आखिरी अमृत स्नान के साथ-साथ बसंत पंचमी भी होने के कारण आज का महाकुंभ स्नान खास है. हेलिकॉप्टर से संगम पर मौजूद श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए.

ऐसे में आखिरी अमृत स्नान होने के कारण 13 अखाड़ों के साधु-संत बारी-बारी से त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं. सबसे पहले नागा साधुओं की टोली ने अमृत स्नान किया. जिसके बाद 10 अखाड़ों के साधु-संत अमृत स्नान कर चुके हैं. बाकी के अखाड़ों के साधु-संतों का अमृत स्नान जारी है.

वहीं, श्रद्धालुओं की बात करें तो आज के दिन महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. श्रद्धालु पैदल चलकर ही संगम तट तक पहुंच रहे हैं. अब तक संगम में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है. देश के अलावा विदेश से भी आए श्रद्धालु भी अमृत स्नान करने के लिए महाकुंभ पहुंचे हुए हैं.

वहीं, आज के भीड़ को देखते हुए कोई दुर्घटना घटित न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद सीएम योगी कर रहे हैं. ड्रोन कैमरे से पूरे महाकुंभ मेले पर नजर रखी जा रही है. साथ ही अपने सरकारी आवास के वॉर रूम में तड़के 3.30 बजे से ही सीएम योगी महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं. समय-समय पर प्रमुख अधिकारियों के साथ अपडेट ले रहे हैं और निर्देश दे रहे हैं.

 

Tags:महाकुंभ 2025mahakumbh 2025mahakumbh mela 2025kumbh 2025prayagraj mahakumbh 2025prayagraj kumbh 2025kumbh mela 2025mahakumbh 2025 prayagrajmaha kumbh 2025live - महाकुंभ 2025prayagraj kumbh mela 2025mahakumbh 2025 liveमहाकुंभkumbh mela 2025 prayagrajmaha kumbh mela 2025yogi on mahakumbh 2025prayagraj maha kumbh mela 2025महाकुंभ प्रयागराज 2025maha kumbh mela at prayagraj in 2025kumbh mela prayagraj 20252025 mahakumbh in prayagrajlive - mahakumbh 2025Maha KumbhMaha Kumbh Prayagraj 2025महाकुंभ 2025महाकुंभ मेला 2025कुंभ 2025प्रयागराज महाकुंभ 2025प्रयागराज कुंभ 2025कुंभ मेला 2025महाकुंभ 2025 प्रयागराजलाइव - महाकुंभ 2025प्रयागराज कुंभ मेला 2025महाकुंभ 2025 लाइवमहाकुंभकुंभ मेला 2025 प्रयागराजमहाकुंभ 2025 पर योगीप्रयागराज महाकुंभ मेला 2025महाकुंभ प्रयागराज 20252025 में प्रयागराज में महा कुंभ मेलाकुंभ मेला प्रयागराज 20252025 प्रयागराज में महाकुंभमहाकुंभ अमृत स्नानआखिरी अमृत स्नानबसंत पंचमीबसंत पंचमी 2025महाकुंभ आखिरी अमृत स्नान 2025Maha Kumbh Amrit SnanLast Amrit SnanBasant PanchamiBasant Panchami 2025Maha Kumbh Last Amrit Snan 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.