✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हैवानियत की सारी हदें पार, खेत में मिला युवती का प्राईवेट पार्ट कटा शव, दरिंदगी देख पुलिस भी हैरान !

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:51:01 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): युवतियों के साथ रेप (Rape) और दरिंदगी (Cruelty) की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती होगी. लेकिन आज यानी 05 जनवरी, 2022 को युवती के साथ दरिंदगी की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन आपका दिल दहल जायेगा. दरअसल, एक अंजान युवती का शव पुलिस को मिला है, जिसके गुप्तांग भी गंभीर रूप से कटे हुए थे. ऐसे में केस की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस के आठ दस्ते बनाए गए हैं, जो पूरे मामले की जांच करेगी.

यूपी के हरदोई का है मामला

बता दें कि दिल दहला देने वाला यह मामला यूपी के हरदोई के सरखना गांव की है. जहां के खेत से पुलिस को शव मिली है. हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है. वहीं, मामले पर एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि मृतक युवती की शिनाख्त कर जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर कांड के आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

अभी तक शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त

पुलिस सबसे पहले ये पता करने में लगी हुई है कि ये लाश किसकी है? लाश की पहचान हो जायेगी तब पुलिस को जांच में थोड़ी आसानी होगी. हालांकि, पुलिस पूरे केस को सुलझाने में लगी हुई है. सभी टीमें पूरी तेजी से काम कर रही हैं. खैर, देखने वाली बात ये है कि पुलिस मामले को कब तक सुलझा पाती है.

रेप के बाद हत्या की आशंका !

पुलिस पूरे मामले की जांच हर एंगल से कर रही है. पुलिस हत्या के साथ-साथ इसे रेप के एंगल से भी जांच रही है. हालांकि, अभी कहना जल्दबाजी होगा कि ये हत्या है या रेप. मामले का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा. खैर, पुलिस की कई टीम मामले की जांच में लगी हुई है और दावा कर रही है कि मामले को जल्द से जल्द सुलझा दिया जायेगा. 

        

Tags:यूपी पुलिसयूपी न्यूजउत्तर प्रदेश न्यूजक्राइम इन उत्तर प्रदेशयुवती की हत्यायूपी में युवती की हत्याup newscrime in upcrime news in uprape in up

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.