☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना में अपराधियों का कहर, दो युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक

पटना में अपराधियों का कहर, दो युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक

पटना(PATNA): राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बीते एक सप्ताह के अंदर पटना में अपराधियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है. ताजा मामला कंकड़बाग इलाके की है, जहां दो युवकों को गोली मारी गई है. पूरा मामला बीते देर रात मंगलवार का है. कंकड़बाग इलाके में देर रात दो गुटों में झड़प के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. जिसमें दो लोगों को गोली लगी है. एक को सिर के पास गोली लगी है. तो वहीं दूसरे को पैर में गोली लगी है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया. युवकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. पुलिस दलबल के साथ इलाके की गश्ती कर रही है और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है. अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना मधुर मिलन मैरिज हॉल के गेट पर हुई है. पुलिस जांच में जुटी है.

Published at:01 Feb 2023 11:22 AM (IST)
Tags:Criminals wreak havoc in Patnapatna newspatna crime newsपटना विश्वविद्यालय जुलुस फायरिंगपटना फायरिंग में जहानाबाद के छात्र की मौतpatna firing news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.