✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में अपराधी बेलगाम! थाने से 100 मीटर की दूरी पर ही युवक को उतारा मौत के घाट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:24:52 AM

पटना(PATNA): ‘खौफ में रहिए क्योंकि आप बिहार में हैं.’ आप सोच रहे होंगे कि खौफ में क्यों. क्योंकि, यहां आपके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है. जी हां, कब किस रास्ते में आपकी मुलाकात मौत से हो जाए ये तो आपको भी नहीं पता. यहां हर गली-कूचे में अपराधी सेंध लगा कर बैठे हैं. इन्हें तो पुलिस का भी डर नहीं. क्योंकि, ये बिहार है और अपराधी बेलगाम. एक के बाद एक हत्या, लूट जैसे अपराधों को अंजाम दे अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर अपराधियों ने बेखौफ अपराध कर पुलिस को चुनौती दे दिया है. यहां मसौढ़ी थाना से मात्र 100 मीटर कि दूरी पर ही अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है.

पहले की युवक की पिटाई फिर घोंप दिया चाकू 

यह पूरा मामला पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के लखी बाग मोहल्ले का है. जहां 5 से 6 अपराधियों ने एक 19 वर्षीय युवक को पहले पीटा फिर चाकू से उस पर हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल युवक को मसौढ़ी के अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. लेकिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के ही निवासी पप्पू केसरी के बेटे सनी कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि, 5 से 6 लड़कों ने पहले एक लड़के को पिटाई की और फिर उनमें से एक ने चाकू निकालकर युवक को पर हमला कर दिया. इस मामले को आपसी रंजिश बताया जा रहा है.

वहीं, मसौढ़ी एसडीपीओ 1 नव वैभव का इस मामले को लेकर कहना है कि, एक युवक को चाकू मार देने की सूचना मिली. जिसके बाद घायल को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया. लेकिन युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. सीसीटीवी फूटेज की जांच की जा रही है. घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

Tags:bihar newstoday bihar newsbihar crime newsbihar policecrime in biharpatna newsmasaurhi newscrime in masaurahipatna policeपटना क्राइम न्यूजपटना न्यूजपटना पुलिसपटना में युवक की हत्यामसौढ़ी में युवक की चाकू गोदकर हत्यापटनामसौढ़ी में चाकू से हमलापटना में हत्यापटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दीपटना में युवक की हत्याPatnaKnife attack in MasaudhiMurder in PatnaYoung man stabbed to death by criminals in MasaudhiPatna. Youth murdered in PatnaYouth stabbed to death in Masaudhiक्राइम न्यूजबिहार क्राइमपटना न्यूज़पटना क्राइम न्यूज़Crime NewsBihar CrimePatna NewsPatna Crime News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.