✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव को कोर्ट का समन, 4 अक्टूबर को कोर्ट में हाजिर होने का दिया निर्देश

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:36:14 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के सदस्यों को कोर्ट ने तलब किया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस संबंध में समन जारी किया है.

कल कोर्ट में हाजिर होने का दिया निर्देश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सशरीर 4 अक्टूबर को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है. पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को भी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने को कहा गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले महीने की 12 तारीख को इन प्रमुख लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी थी.अन्य आरोपियों को भी समन जारी कर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है.

बढ़ सकती है लालू और तेजस्वी यादव की मुश्किलें

 बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत में हो रही है. मालूम हो कि इस मामले में आरोप पत्र पहले ही दाखिल हो चुका है. एक ताजा आरोप पत्र में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आरोपी बनाए गए हैं. लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मालूम हो कि यूपीए की मनमोहन सरकार के समय का यह मामला है. लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे.आरोप यह है कि नौकरी देने के एवज में कई दर्जन लोगों से जमीन औने-पौने दाम में लिखवा ली गई थी.

Tags:Court summons to LaluRabri and Tejashwi Yadav in Land for Job casedirected to appear in court on October 4ट्रेंडिंग न्यूजसीबीआई कोर्ट

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.