✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को  दिया जमानत, 29 मार्च को होगी अगली सुनवाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:07:59 AM

पटना(PATNA): लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को 'नौकरी के बदले ज़मीन' मामले में सीबीआई कोर्ट से ज़मानत मिल गई है. कोर्ट ने सभी को 50-50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है. बता दें की इस मामले में सीबीआई ने जमानत का विरोध नहीं किया. वहीं राउज़ एवेन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी. 

बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में आज राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती पेश हुए. इसको लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मंगलवार को पटना से नई दिल्ली पहुंची थीं.  जबकि लालू यादव और मीसा भारती दिल्ली में ही मौजूद थे. दरअसल, विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था और उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था. जिसके बाद अब आज इन लोगों को पेश होना है. इनलोगों के ऊपर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के कथित आरोपों को लेकर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. बीते 10 मार्च को इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों व अन्य करीबियों के यहां छापेमारी की थी. इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित आवास भी शामिल था. वहीं आज इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत दे दी गई है. 

Tags:biharpatnaCourt grants bail to Lalu Prasad YadavRabri DeviMisa Bharti in land for job scam caseland for job scam case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.