✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

OYO में पकड़ाया जोड़ा, जेल जाने के डर से बीच सड़क प्रेमी ने भर दी प्रेमिका की मांग, फिर जो हुआ....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 10:35:49 AM

गढ़वा (GARHWA): जिले में एक अनोखी शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहां प्रेमी-प्रेमिकाओं ने बिना किसी पारंपरिक रस्मों के सड़क पर ही शादी रचा ली. यह अनोखा नजारा अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, दो दिन पहले गढ़वा शहर में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल्स में छापेमारी अभियान चलाया था. एसडीएम और पुलिस टीम ने शहर के कई प्रमुख होटलों, होटल एसएनसी, होटल आरडीएक्स और रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में जांच की. इस दौरान कुल 14 कपल्स को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई शुरू की गई.

जांच के दौरान यह सामने आया कि पकड़े गए लोगों में कुछ जोड़े प्रेम संबंध में थे, जबकि कुछ देह व्यापार से जुड़े होने के आरोप में पकड़े गए. पुलिस जब आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी चार प्रेमी जोड़ों के परिजन थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि उनके बच्चों को जेल न भेजा जाए और वे उनकी शादी कराने के लिए तैयार हैं.

परिजनों की सहमति मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित जोड़ों से बॉन्ड भरवाकर उन्हें रिहा कर दिया. इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. थाने से बाहर निकलते ही इन प्रेमी जोड़ों ने बिना किसी देरी के सड़क को ही अपना मंडप बना लिया. एक-दूसरे को वरमाला पहनाई गई और लड़कों ने अपनी प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरकर शादी पूरी कर ली.

इस शादी में न बारात थी, न पंडित और न ही कोई विशेष आयोजन. फिर भी यह विवाह पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया. दुल्हनें अपने ससुराल के लिए विदा भी हो गईं. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है. उनका मानना है कि इस तरह की कार्रवाई समाज में गलत संबंधों पर रोक लगाने में मददगार हो सकती है. साथ ही, यह संदेश भी जाता है कि रिश्तों को जिम्मेदारी के साथ निभाना जरूरी है. गढ़वा पुलिस और प्रशासन की इस पहल को कई लोग सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:garhwagarhwa newsgarhwa latest newsOYOOYO Hotel roomcouple found in OYO roomlatest newstop newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.