✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सीता माता और श्रीराम को जोड़ेगी देश की पहली अमृत भारत ट्रेन, कम किराये में मिलेगी वंदे भारत जैसी सुविधाएं 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:20:32 AM

बिहार: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत ने भारतीय रेल में आधुनिकता के नए दौड़ की शुरुआत की थी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस  और सेमी हाई स्पीड वनडे भारत को लोगों ने खूब सराहा. लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के महंगे किराए ने भारतीय रेल के इस आधुनिक प्रयोग को निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सफर मुश्किल बना दिया था. देश की आम जनता की इसी जरुरत को देखते हुए भारतीय रेल एक नई पहल करने जा रही है और   वंदे भारत के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रही है. 

वंदे भारत की तरह ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है अमृत भारत एक्सप्रेस

22 बोगियों वाले इस ट्रेन में AC कोच की बजाय सभी कोच स्लीपर और जेनेरल के हैं लेकिन सुविधाएं वंदे भारत जैसी ही आधुनिक है. CCTV कैमरों से लैस ट्रेन की बोगियां अत्याधुनिक शौचालय बोगियों में सेंसर वाले वाटर टैब  के साथ गॉर्ड और मेट्रो की तर्ज पर अनाउंसमेंट सिस्टम के इंतजाम इस नई ट्रेन में होंगी. वंदे भारत ट्रेन जैसी ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और सेमी हाई स्पीड अमृत भारत एक्प्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों से कम रखने का प्लान है.  जिससे देश की आम जनता रेलवे के आधुनिक सुविधाओं का लाभ ले सके. 

अमृत भारत एक्सप्रेस कई मायनों में ख़ास है. ख़ास इसलिए भी क्योंकि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से शुरू होगी और इस ट्रेन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. ये ट्रेन माता सीता के जन्मस्थली से श्री राम के जन्मस्थली को जोड़ेगी और इस ट्रेन की शुरुआत की तारीख उस दिन को रखा गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे. 

दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी अमृत भारत ट्रेन

30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में होंगे और उसी दिन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत होगी जो दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी. अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नए वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावे जिन 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएँगे उनमें से पहली बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली जायेगी , तो वहीं दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से बैंगलुरु जायेगी.  

130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत की शुरुआत के लम्बे समय के बाद बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिला था. लेकिन आम देशवासियों के मतलब वाली इस ट्रेन की शुरुआत बिहार से शुरू होने से रेल महकमा खासा उत्साहित है. बिहार झारखण्ड और उत्तरप्रदेश तक पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मुख्यालय में इस ट्रेन के मिलने का जोश हाई दिख रहा है और रेल मुख्यालय ने इस नई ट्रेन के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है. इस नई ट्रेन की सभी बोगियां सुरक्षा की दृष्टि से बेहतरीन LHB मॉडल की है और ट्रेन में वंदे भारत की तर्ज पर ही पुल - पुश वाली , आगे पीछे दो अलग अलग इंजन लगा है जिससे ट्रेन की रफ़्तार राजधानी और शताब्दी ट्रेनों को टक्कर देते हुए 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. 

 

Tags:bihar newsAmrit Bharat trainAmrit Bharat express trainVande Bharatfirst amrit bharat train in biharpm modiindian railway newsayodhya special train

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.